{"_id":"60f6f8bb8ebc3e79a26dab29","slug":"guldar-killed-another-woman-in-shrinagar-shrinagar-news-drn385051431","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार ने एक और महिला की ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार ने एक और महिला की ली जान
विज्ञापन
मृत गुलदार।
- फोटो : SHRINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंडोलाखाल क्षेत्र में आदमखोर गुलदार ने दिनदहाड़े एक और महिला को मार डाला। यह घटना दुरोगी गांव में हुई। गुलदार के हमले की एक सप्ताह में यह तीसरी घटना है। इससे पहले गुलदार ने छाम सिरवा गांव में एक महिला को मौत के घाट उतार दिया था। वन विभाग के शूटर ने शाम करीब साढ़े छह बजे गुलदार को मार गिराया।
रविवार को छाम सिरवां गांव में गुलदार ने एक महिला को मार डाला था। गुलदार के आदमखोर घोषित होने के बाद क्षेत्र में शिकारियों को तैनात कर दिया गया था। लेकिन, मंगलवार को छाम से करीब दो किलोमीटर दूर दुरोगी में गुलदार ने एक और महिला की जान ले ली। सुबह के समय दुरोगी गांव निवासी गुंदरी देवी (50) पत्नी मदनलाल अन्य महिलाओं के साथ बकरी चुगाने के लिए घर से कुछ दूर गईं थी। करीब साढ़े नौ बजे घर से करीब 400 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में छिपे गुलदार ने अचानक उनपर हमला बोल दिया और उन्हें घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया। महिलाओं के शोर मचाने पर गांव के लोग वहां पहुंचे।
सूचना पर रेंजर देवेंद्र पुंडीर, तहसीलदार एसएस कठैत, थाना प्रभारी बलवंत कंडियाल, वन विभाग की टीम और शूटर मौके पर पहुंचे। टीम ने तलाश शुरू की तो कुछ दूरी पर महिला का लहूलुहान शव झाड़ियों से बरामद हुआ। महिला के गले पर गहरे घाव थे। वन विभाग की शूटर टीम ने महिला के शव के पास ही गुलदार के दोबारा आने की संभावना देखते हुए पोजीशन ले ली थी। शाम करीब चार बजे टीम ने गुलदार को ढेर कर दिया।
विज्ञापन
रेेंजर देवेंद्र पुंडीर ने बताया कि कैमरे की मदद से गुलदार की गतिविधि पर नजर रखी गई। शाम लगभग साढ़े 6 बजे गुलदार कैमरे की रेंज में आ गया। गुलदार महिला के शव की ओर आता दिखाई दिया। जैसे ही वह नजदीक पहुंचा शूटर जहीर ने गोली चला दी। सिर पर गोली लगने से गुलदार तत्काल ढेर हो गया। रेंजर ने बताया कि गुलदार सामान्य लग रहा है। वह आदमखोर क्यों हुआ, इसकी जानकारी पोस्टमार्टम के बाद मिल पाएगी।
एक सप्ताह में तीन लोगों पर हमला बोला
15 जुलाई दुरोगी में 21 वर्षीय रीना देवी को घायल किया।
18 जुलाई छाम सिरवा में शकुंतला देवी की जान ली।
20 जुलाई दुरोगी में गुंदरी देवी को मार डाला।
ग्रामीण दहशत में
ग्राम प्रधान छाम भगवती प्रसाद रतूड़ी ने बताया कि लगातार हुई तीन घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। गुलदार के हमलों से परेशान स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी के समक्ष रोष भी जताया। विधायक ने वन विभाग की टीम को फिलहाल गांव में गश्त करने के लिए कहा है।
हिंडोलाखाल के आदमखोर गुलदार का खात्मा
हिंडोलाखाल क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने गुलदार का खात्मा हो गया है। शूटर जहीर बक्शी की गोली से गुलदार का काम तमाम हो गया। मारा गया नर गुलदार 4 से 5 वर्ष के बीच है। वहीं, गुलदार के हमलों से परेशान स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी के समक्ष रोष भी जताया। विधायक ने वन विभाग की टीम को फिलहाल गांव में गश्त करने के लिए कहा है।
मंगलवार को दुरोगी में गुलद्वार द्वारा महिला को मारने के बाद वन विभाग के शिकारियों ने घटना स्थल पर मोर्चा ले लिया था। शिकारियों को आशा थी कि गुलदार शव खाने जरुर आ गया। लगभग 5 घंटे बाद उनको सफलता भी मिल गई। रेंजर देवेंद्र पुंडीर ने बताया कि कैमरे की मदद से गुलदार की गतिविधि पर नजर रखी गई।
शाम लगभग साढ़े 6 बजे गुलदार कैमरे की रेंज में आ गया। गुलदार महिला के शव की ओर आता दिखाई दिया। जैसे ही वह नजदीक पहुंचा शूटर जहीर ने गोली चला दी। सिर पर गोली लगने से गुलदार तत्काल ढेर हो गया। रेंजर ने बताया कि गुलदार सामान्य लग रहा है। वह आदमखोर क्यों हुआ, इसकी जानकारी पोस्टमार्टम के बाद मिल पाएगी।

गुलदार के हमले में मृत महिला।- फोटो : SHRINAGAR