फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Badrinath Highway: Leopard Caught from House in Pauri Maletha Village

बदरीनाथ हाईवे: मलेथा में कुत्ते को शिकार बना घर में घुसा गुलदार, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पिंजरे में किया कैद

Mon, 30 Aug 2021 08:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी) Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 30 Aug 2021 08:10 PM IST
सार

डांगचौंरा रेंज के मलेथा गांव में गुलदार सक्रिय रहता है। यहां एक साल पूर्व गुलदार एक युवती को मार भी चुका है। उसे कैद कर लिया गया था।

विज्ञापन
Badrinath Highway: Leopard Caught from House in Pauri Maletha Village
गुलदार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

बदरीनाथ हाईवे से सटे मलेथा गांव में कुत्ते का शिकार करने वाले घर के अंदर घुसे गुलदार को गृहस्वामी ने बंद कर दिया। बाद में वन विभाग की रेपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) ने उसे पिंजरे में कैद कर लिया।

विज्ञापन


डांगचौंरा रेंज के मलेथा गांव में गुलदार सक्रिय रहता है। यहां एक साल पूर्व गुलदार एक युवती को मार भी चुका है। उसे कैद कर लिया गया था। इसके अलावा गुलदार आए दिन शिकार की तलाश में बस्ती की ओर चला आता है। सीसीटीवी में गुलदार कई बार कैद हो चुका है। रविवार रात लगभग 12 बजे गुलदार यहां रविंद्र बिष्ट के घर में चला आया।
विज्ञापन


बिष्ट ने बताया कि रात के वक्त उनका कुत्ता सीढ़ियों पर रहता है। उन्होंने सीढ़ियों का दरवाजा बंद किया था लेकिन गुलदार दरवाजे को धक्का देकर कुत्ते को मारने सीढ़ियों के अंदर घुस गया। उन्होंने कुत्ते की आवाज सुनी तो कमरे से बाहर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें लगा कि कोई चोर सामान चुराने आया है लेकिन जब सीढ़ियों के अंदर सामान गिरने की आवाज नहीं सुनाई दी तो उन्हें यकीन हो गया कि गुलदार घुस गया है। जब वह सीढ़ियों के नजदीक आए तो गुलदार को जबड़े में कुत्ता दबाए बाहर आते देखा। उन्होंने एक क्षण की देरी न करते हुए दरवाजा बंद कर दिया।

उन्होंने घटनाक्रम की सूचना ग्राम प्रधान अंकित कुमार को दी। अंकित की सूचना पर रेंजर देवेंद्र पुंडीर आरआरटी के साथ मौके पर पहुंचे। लगभग 3 घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने सुबह लगभग पौने 5 बजे गुलदार को पिंजरे में कैद कर लिया। रेंजर पुंडीर ने बताया कि गुलदार की उम्र 6 से 7 साल है। वह कुत्ते का शिकार करने घर में घुसा था। गुलदार को रेस्क्यू सेंटर चिड़ियापुर भेजा गया है।

पांथर गांव में गुलदार ने महिला पर किया हमला
चौबट्टाखाल तहसील के एकेश्वर क्षेत्र के पांथर ग्राम पंचायत में रविवार शाम को खेत में घास काटने गई महिला गंगा देवी (36) पत्नी विजयपाल सिंह रावत पर गुलदार ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवखाल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है।

सोमवार को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने घायल महिला गंगा देवी के घर पहुंचकर उनका हालचाल पूछा। उन्होंने डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे को प्रभावित क्षेत्रों में वनकर्मियों की गश्त बढ़ाने और क्षेत्र में अतिरिक्त पिंजरा लगाने के निर्देश दिए।


वहीं चौबट्टाखाल तहसील क्षेत्र में गुलदार की दस दिन में तीन घटनाएं होने से गुस्साए एकेश्वर और पोखड़ा के लोगों ने गुलदार से निजात दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार को तहसील में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। बैठक में दीपक पांथरी, विकास पांथरी, यशपाल, पूनम कैंत्यूरा, सुचिता देवी, सुरेश चंद्र,  सुशील सुंद्रियाल आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed