{"_id":"66bc9ff62ae2b4e73c08767b","slug":"government-schools-in-the-area-are-improving-with-csr-funds-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-107493-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: सीएसआर फंड से संवर रहे क्षेत्र के सरकारी विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: सीएसआर फंड से संवर रहे क्षेत्र के सरकारी विद्यालय
Wed, 14 Aug 2024 05:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 14 Aug 2024 05:45 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। सीएसआर (काॅर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) फंड से अब क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों के भवनों की दशा संवरने लगी है। विकासखंड कोट के जीआईसी देलचौरी में तीन कक्षों का निर्माण होने से छात्र-छात्राओं की वर्षों पुरानी समस्या हल हुई है।
स्टॉप टीयर्स संस्था ने बहुराष्ट्रीय कंपनी एकाम के सीएसआर फंड से जीआईसी देलचौरी में तीन कक्षों का निर्माण किया है। बुधवार को कक्षों का लोकार्पण करते हुए मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य राकेश नैथानी, प्रधानाचार्य जीआईसी खंदूखाल उपेंद्र उनियाल, पीटीए अध्यक्ष कुलबीर, एसएमसी अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट और स्टॉप टीयर्स के संस्थापक प्रमोद बमराडा ने एकाम और स्टॉप टीयर्स के कार्यों की सराहना की है।
क्षेत्र के प्रमोद बमराड़ा ने कहा कि बहुराष्ट्रीय कंपनी एकाम की ओर से समाजसेवी संस्था स्टॉप टीयर्स के साथ मिलकर पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और जल संरक्षण पर सराहनीय कार्य किया जा रहा है। एकाम और स्टॉप टीयर्स ने विकासखंड कीर्तिनगर के जीआईसी हिसरियाखाल, जीआईसी मुछियाली व जीआईसी खंदूखाल में भी विकास कार्य कर छात्रों को सुविधाएं मुहैया करवाई है। कार्यक्रम में डीवी शाह, वीएस नेगी, केएन लखेड़ा, राहुल मेहर एमएस कंडारी, एनएस नेगी, ओपी जोशी, राजा, सोनम, कुसुम, अजय रावत, उत्तम सिंह राणा, रंजना रावत, राधाकृष्ण बमराडा, कुलदीप रावत, शिक्षा चौहान मौजूद थे। संवाद