फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Geeta and Leela's cow stood first in the animal exhibition

Pauri News: पशु प्रदर्शनी में गीता व लीला की गाय रही अव्वल

Sat, 10 Feb 2024 06:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 06:32 PM IST
विज्ञापन
Geeta and Leela's cow stood first in the animal exhibition
फोटो
विज्ञापन

पौड़ी। कल्जीखाल ब्लॉक में आयोजित पशु प्रदर्शनी में काश्तकारों को बेहतर नस्ल व अधिक दुग्ध उत्पादन वाली गायों की तकनीकी जानकारी दी गई। राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत ग्राम पंचायत दिऊसा में हुए ब्लॉक स्तरीय पशुधन मेला व प्रदर्शनी में विभिन्न ग्राम सभाओं के काश्तकारों ने अपनी गायों के साथ प्रतिभाग किया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष नेगी ने बताया कि क्षेत्र के भौगोलिक विषमताओं के आधार पर ही गायों का चयन किया गया। बताया कि प्रदर्शनी में 59 पशुपालकों के 70 गौवंशों को पांच श्रेणी में बांटा गया। जिसमें बद्री गाय श्रेणी में गीता देवी प्रथम, महेंद्र सिंह द्वितीय, सुषमा देवी तृतीय रही। दोगली गाय में लीला देवी, सर्वेश्वर द्वितीय, अनीता देवी तृतीय रही। जबकि बैल जोड़ी में बॉबी प्रथम, गीता देवी द्वितीय, सूरज तृतीय रहे। इस मौके पर योगंबर सिंह रावत, रमेश चंद्र शाह, राजेंद्र, पंकज कुमार आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed