फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Garrison will be e-Rajdhani: Trivendra Singh

ई-राजधानी बनेगी गैरसैंण: त्रिवेंद्र सिंह

Fri, 10 Jul 2020 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Garrison will be e-Rajdhani: Trivendra Singh
श्रीनगर विधान सभा क्षेत्र की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को ई-राजधानी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां विधान भवन और सचिवालय में ई-ऑफिस होंगे, जिससे समय और धन की बर्बादी रुकेगी। राजधानी में सब कुछ ऑनलाइन होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को वर्चुअल रैली के दौरान मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि जम्मू कश्मीर की भी दो राजधानियां हैं। वहां ट्रकों में सामान शिफ्ट होता है, जिसमें हर साल 200 करोड़ रुपये खर्च होते हैं। राजधानी बदलने पर 20 दिन पहले फाइल पैक होनी शुरू होती हैं और 20 दिन बाद तक फाइल खुलती रहती हैं। इसमें धन का अपव्यय होता है। समय भी बहुत बर्बाद होता है। इसलिए तय किया गया है कि गैरसैंण ई राजधानी होगी, जिससे फाइलों का लाना और ले जाना बच जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में ई-कैबिनेट होती है। एक ई-कैबिनेट का मतलब है कि हम हर बार एक हरा पेड़ बचा रहे हैं। एक कैबिनेट में 50 रिम कागज लगते हैं। सचिवालय के अंदर 11 ई-डिपार्टमेंट हो गए हैं। पूरे प्रदेश के कार्यालयों को ई-आफिस करने का प्रयास है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला और एकमात्र राज्य हैं, जहां 500 कॉलेजों को वर्चुअल क्लास दी गई है। 700 और कॉलेजों के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर विधायक और राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत , राज्यमंत्री दर्जाधारी मातबर रावत, जिलाध्यक्ष संपत रावत, महामंत्री जगत किशोर बड़थ्वाल, मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट गणपति, मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली व जिला मंत्री जितेंद्र रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री संबोधित करते रहे, नेता बातों में रहे मशगूल
श्रीनगर। वर्चुअल रैली का मुख्य कार्यक्रम श्रीनगर में एक वेडिंग प्वाइंट में था। यहां मौजूद कई भाजपा नेता मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान बातों में मशगूल दिखे। वहीं जब जिलाध्यक्ष शपथ दिला रहे थे, तो ज्यादातर ने ध्यान ही नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed