फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Garhwal University's 13th convocation ceremony on December 1st

Pauri News: गढ़वाल विवि का 13वां दीक्षांत समारोह एक दिसंबर को

Sun, 18 Oct 2026 07:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 18 Oct 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
Garhwal University's 13th convocation ceremony on December 1st
पीएचडी उपाधिधारकों और गोल्ड मेडलिस्ट को मिलेंगी उपाधियां
विज्ञापन

श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय का 13वां दीक्षांत समारोह एक दिसंबर को होगा। समारोह में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 23 अक्तूबर से शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर तय की गई है। पंजीकरण शुल्क 1500 रुपये निर्धारित है।
कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी की ओर से 18 अक्तूबर को जारी अधिसूचना के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों से पीजी की डिग्री के लिए सफल घोषित विद्यार्थी समारोह में उपाधि प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा 20 नवंबर 2026 तक पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने वाले और इस तिथि तक मौखिक परीक्षा (वाइवा-वॉइस) पूरी करने वाले शोधार्थी भी पात्र होंगे। सत्र 2025-26 के गोल्ड मेडलिस्ट को भी डिग्री और पदक दिए जाएंगे।
विज्ञापन

पात्र विद्यार्थी online.hnbgu.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में नाम विश्वविद्यालय के परीक्षा अभिलेखों के अनुसार अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में दर्ज करना अनिवार्य होगा। 30 नवंबर को रिहर्सल, पोशाक का वितरण समारोह में व्यक्तिगत रूप से शामिल होने वाले पीजी विद्यार्थियों और पीएचडी उपाधिधारकों के लिए 30 नवंबर को रिहर्सल में शामिल होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन सुबह साढ़े 10 बजे से चौरास परिसर स्थित कंप्यूटर विज्ञान विभाग में दीक्षांत समारोह की पोशाक वितरित की जाएगी। ऑनलाइन माध्यम से शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को समारोह के बाद डाक से डिग्री भेजी जाएगी। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.hnbgu.ac.in पर नवीनतम जानकारी देख सकते हैं। जारी--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed