फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Garhwal University will be tested from September 1

एक सितंबर से होंगी गढ़वाल विवि की परीक्षा

Wed, 22 Jul 2020 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Garhwal University will be tested from September 1
एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विवि ने मुख्य/बैक परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। विवि के परिसरों और संबद्ध शिक्षण संस्थानों में एक सितंबर से परीक्षा शुरू हो जाएगी। स्नातक (यूजी) फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा 20 सितंबर तक चलेंगी, जबकि स्नातकोत्तर (पीजी) फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा 14 सितंबर को समाप्त हो जाएगी। रविवार को भी परीक्षा होगी।
विज्ञापन

विवि के मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो. आरसी भट्ट ने बताया कि यूजी की परीक्षा एक से 20 सितंबर तक तीन पालियों में होगी। बीए और बीएससी छठवें सेमेस्टर (अंतिम) की परीक्षा पूर्वाह्न 11-12 बजे तक चलेंगी, जबकि बीकॉम व एलएलबी की परीक्षा दोपहर 2 से 3 बजे तक होगी।
विज्ञापन

पीजी चतुर्थ सेेमेस्टर की परीक्षा एक से 14 सितंबर तक सुबह 8 से 9 बजे तक होगी। समय की कमी को देखते हुए रविवार को भी परीक्षा होंगी।
बहुविकल्पीय सवाल आएंगे परीक्षा में
श्रीनगर। कोरोना काल में सामाजिक दूरी बनाए रखने और शैक्षणिक सत्र को सुधारने के लिए इस बार परीक्षाओं में काफी बदलाव किया गया है। इंटरमीडिएट सेमेस्टर में छात्रों को प्रोन्नत किया जा रहा है। परीक्षाएं सिर्फ फाइनल सेमेस्टर में हो रही हैं। परीक्षा बहु विकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी। इसके लिए एक घंटे का वक्त तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed