Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Garhwal University has extended the deadline for filling out examination forms for odd semesters.

Pauri News: गढ़वाल विवि ने विषम सेमेस्टर की परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई

Mon, 16 Nov 2026 07:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 16 Nov 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
Garhwal University has extended the deadline for filling out examination forms for odd semesters.
23 नवंबर तक बिना विलंब शुल्क के साथ करें फॉर्म जमा
विज्ञापन

30 नवंबर तक 1500 रुपये विलंब शुल्क के साथ भर सकेंगे फॉर्म
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने विषम सेमेस्टर 2026 की परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक की ओर सेजारी अधिसूचना के अनुसार छात्र अब 23 नवंबर तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। इसके बाद 30 नवंबर तक 1500 रुपये विलंब शुल्क के साथ फॉर्म जमा करने का अवसर मिलेगा।

विवि के अनुसार यह व्यवस्था तृतीय सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा और अन्य सभी विषम सेमेस्टर की मुख्य एवं बैकलॉग परीक्षाओं के लिए लागू होगी। तृतीय सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा के फॉर्म विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल तथा अन्य विषम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म online.hnbgu.ac.in पर भरे जाएंगे। विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. गौतमवीर ने छात्रों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर परीक्षा फॉर्म भरने की सलाह दी है। परीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग के लिए छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु भंडारी व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं की ओर से भी सोमवार को परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed