फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Garhbhoj became the identity of the state, tastes reached the country and abroad

गढ़भोज बने राज्य की पहचान, देश-विदेश तक पहुंचे स्वाद

Thu, 25 Mar 2021 10:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Garhbhoj became the identity of the state, tastes reached the country and abroad
श्रीनगर में पत्रकारो से वार्ता करते गढ़भोज अभियान के सदस्य - फोटो : SHRINAGAR
गढ़भोज और बीज बम अभियान चला रहे हिमालय पर्यावरण जड़ी-बूटी एग्रो संस्थान जाड़ी (उत्तरकाशी) के सचिव द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने सरकार को गढ़भोज प्रोत्साहन योजना संचालित करने का सुझाव दिया है। कहना है कि मिड डे मील के साथ ही चारधाम यात्रा रूट पर स्थित रेस्टोरेंट-होटलों के मेन्यू में गढ़भोज शामिल किया जाए। जिससे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलने के साथ ही उत्तराखंड के पौष्टिकता से भरपूर भोजन का स्वाद देश-विदेश के लोग ले भी सकेेंगे।
विज्ञापन

यहां आयोजित पत्रकारवार्ता में द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने कहा कि अगर हम स्थानीय स्तर पर रोजगार पैदा करने के साथ ही अपनी संस्कृति व सभ्यता को जीवित रखना चाहते है तो गढ़भोज को एक बड़ा रूप देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 को गढ़भोज वर्ष के रुप में मनाया जा रहा है। वर्ष 2001 से यह अभियान चल रहा है। वर्तमान में राज्य के कई स्कूलों में स्वैच्छिक रुप से सप्ताह के एक दिन गढ़भोज बनाया जा रहा है। पुलिस कैंटीनों व मैस में भी एक दिन गढ़भोज परोसा जाता है। इसमें स्थानीय दाल, सब्जियां व अनाज शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में लगभग 17 हजार स्कूल हैं। इन स्कूलों में मिड डे में गढ़भोज बनाया जा सकता है। इसके लिए बाहरी बाजार से सब्जी, दाल एवं अनाज खरीदने के बजाय स्थानीय स्तर पर ही खरीद हो। चार धाम यात्रा रूट पर स्थित रेस्टोरेंट-होटलों के मेन्यू में गढ़भोज शामिल किया जाए। सभी सरकारी कैंटीनों में गढ़भोज को शामिल किया जाना चाहिए। इस अवसर पर गढ़वाल विवि के मानव विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. विद्या सिंह चौहान और पर्वतीय विकास शोध केंद्र के नोडल अधिकारी डा. अरविंद दरमोड़ा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed