फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Ganga cleanliness administered to students and local people

छात्रों व स्थानीय लोगों को दिलाई गंगा स्वच्छता की शपथ

Mon, 22 Mar 2021 05:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 05:19 PM IST
विज्ञापन
Ganga cleanliness administered to students and local people
संगम नगरी देवप्रयाग में गंगा स्वच्छता पखवाड़े के तहत आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने छात्रों और स्थानीय लोगों को गंगा को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई। कहा कि जीवनदायनी गंगा को स्वच्छ रखने के लिए कार्यक्रमों के साथ ही सभी लोगों को धरातल पर काम करना होगा। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित।
विज्ञापन

सोमवार को राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग की ओर से नमामि गंगे के तहत गंगा स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पालिकाध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल ने कहा कि संगम नगरी के लोगों पर गंगा को स्वच्छ रखने का सबसे अधिक दायित्व है। ब्लाक प्रमुख सूरज पाठक ने कहा कि सभी लोगों को अपना कर्तव्य निभा कर गंगा को स्वच्छ रखने में योगदान करना चाहिए। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले डॉ. शैलेंद्र नारायण, थाना प्रभारी एमएस रावत, समाजसेवी सुधीर मिश्रा, विजय ध्यानी, शिक्षक सनजेस रतूड़ी, पत्रकार डॉ. प्रभाकर जोशी, राजेश भट्ट व कोरोना योद्धा तथा पर्यावरण मित्र के रूप में राजेन्द्र कुमार, रोमा, सिवित, सोनी अपर्णा, मिथलेश को स्मृति चिह्न भेंट कर समानित किया गया। कवि जय प्रकाश पंत व छात्र आकृति जोशी की ओर से इस मौके पर कविताएं और भाषण प्रस्तुत किए गए। मौके पर प्राचार्य प्रो. एसपी सती व नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ. अशोक मंडोला , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शुभांगी कोटियाल, सभासद रूपेश गुसाईं, अतुल जागीरदार, शशि ध्यानी, रेखा भट्ट, सुभा तिवाड़ी, सरिता कर्नाटक, लीना पुंडीर, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. एमएन नोडियाल, डॉ. मोहम्मद इलियास, डॉ. रंजू उनियाल, डॉ. सर्जना राणा, डॉ. प्राची फर्त्याल, डॉ. प्रियंका सिंह व डॉ. कृष्ण चंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed