फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Ganga Aarti started again at Sharda Ghat

शारदा घाट पर फिर शुरू हुई गंगा आरती

Tue, 21 Jul 2020 04:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
Ganga Aarti started again at Sharda Ghat
कोरोना संक्रमण के चलते चार माह से बंद पड़ी गंगा आरती का सोमवार को फिर से शुभारंभ हो गया है। श्रावण मास के पहले सोमवार को गंगा आरती समिति की ओर से अलकनंदा नदी किनारे शारदा घाट पर शिव पूजन के बाद हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर मौजूद लोगों ने देश व दुनियां को कोरोना संक्रमण से मुक्ति के लिए प्रार्थना भी की। गंगा आरती समिति के अध्यक्ष प्रेमबल्लभ नैथानी ने बताया कि गंगा आरती शुरू करने के लिए प्रशासन से अनुमति मिल चुकी है, जिसके बाद गंगा आरती का शुभारंभ किया गया है। कार्यक्रम में राज्यमंत्री अतर सिंह असवाल, गिरीश पैन्यूली, गणेश भट्ट, शिवम, वेदव्रत शर्मा, धनेश उनियाल, अर्जुन गुसांई, मनोज, प्रदीप मल्ल, स्टार क्लब के नवल किशोर जोशी, जीएस चौहान, मातवर सिंह बिष्ट, बसंत खंडूडी, राजेंद्र प्रसाद, यशोदा खंडूडी, सत्या काला, बसंती गैरोला, बीरा, कमला जैन, इंदिरा बिष्ट, पवित्रा नौटियाल, सवित्री रावत, सुषमा, लक्ष्मी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed