फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Four parking places to be built at Headquarters Pauri: Anonymous

शहरी विकास विभाग मुख्यालय पौड़ी में तैयार करेगा चार पार्किंग स्थल: बेनाम

Fri, 26 Aug 2022 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Four parking places to be built at Headquarters Pauri: Anonymous
प्रदेश के शहरी विकास विभाग की ओर से मुख्यालय पौड़ी में चार पार्किंग स्थल तैयार किए जाएंगे। इसके लिए विभाग ने 11 करोड़ से अधिक की धनराशि को स्वीकृति प्रदान की है और ग्रामीण निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था बनाया है। मुख्यालय में तैयार होने वाली चारों पार्किंग में 320 वाहनों के खड़े होने की सुविधा होगी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद पौड़ी के पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने प्रदेश के शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल से मुलाकात की और नगर क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी प्रदान की। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि शहरी विकास विभाग की ओर से पौड़ी में चार पार्किंग स्थल तैयार किए जाएंगे। इनका निरीक्षण भी कर लिया गया है। संभागीय परिवहन विभाग कार्यालय के सामने, विकास भवन के सामने, अपर चोपड़ा में पटवारी चौकी के नीचे और मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के समीप सत्यखाल मार्ग पर पार्किंग बनेगी। उन्होंने शहरी विकास विभाग की ओर से तैयार पार्किंग स्थलों का संचालन नगर पालिका प्रशासन पौड़ी को सौंपे जाने की मांग शहरी विकास मंत्री से की गई। साथ ही बताया कि नगर में बस अड्डा, कांजी हाउस, पशुवधशाला, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पार्क सहित कई निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed