फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Four member team inspected the Nursing College

चार सदस्यीय टीम ने किया नर्सिंग कालेज का निरीक्षण

Sat, 04 Dec 2021 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Four member team inspected the Nursing College
हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विवि की चार सदस्यीय टीम ने नर्सिंग कालेज पौड़ी का निरीक्षण किया। टीम ने कालेज की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। कहा कि आईएनसी मानकों के तहत कालेज की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। टीम ने विवि के कुलपति को निरीक्षण रिपोर्ट भी भेज दी है।
विज्ञापन

शनिवार को हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विवि की चार सदस्यीय टीम ने नर्सिंग कालेज डोभ-श्रीकोट पौड़ी का निरीक्षण किया। मेडिकल कालेज श्रीनगर में पैरामेडिकल इंचार्ज व टीम के सदस्य डा. पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि आईएनसी (भारतीय नर्सिंग परिषद) के तहत वर्ष 2021-22 के लिए नर्सिंग कालेज पौड़ी में बीएससी नर्सिंग की अस्थायी संबद्धता के लिए टीम ने कालेज की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसमें प्रशासनिक भवन, कक्षा कक्ष, पुस्तकालय, छात्रावास की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया। फैकल्टी के साथ ही पेयजल, भोजन व्यवस्था व उसकी गुणवत्ता को भी परखा गया। डा. सिंह ने बताया कि कालेज परिसर को आपदा की दृष्टि से खतरे की संभावनाओं का भी टीम ने आंकलन किया। टीम ने कालेज की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई हैं। कहा कि निरीक्षण रिपोर्ट हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विवि के कुलपति को भेज दी गई है। कालेज की प्राचार्य मनीषा ध्यानी ने बताया कि 2020 से संचालित कालेज में बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष में 65 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। उन्होंने टीम को कालेज की संपूर्ण व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी दी। साथ ही बताया कि आईएनसी का तीन दिवसीय ऑनलाइन निरीक्षण भी हो चुका है। निरीक्षण टीम में प्राचार्य नर्सिंग कालेज गोपेश्वर-चमोली डा. ममता कपरवाण, सहायक अभियंता लोनिवि निर्माण खंड श्रीनगर महक सिंह, मेडिकल कालेज श्रीनगर की माइक्रो बायोलॉजी विभागाध्यक्ष डा. अनुराधा शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed