फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   force

रणबीर नगर की सफाई का काम पूरा

विज्ञापन
force
जम्मू। सरहद तक पानी पहुंचाने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के संरक्षण में चल रहा रणबीर नहर से सिल्ट हटाने का काम बुधवार को पूरा हो गया।
विज्ञापन

बीएसएफ ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तान के विरोध के बावजूद बीएसएफ ने सीमा पर रणबीर नहर की सफाई कराई। फेंसिंग के साथ और इसके आगे भी नहर से सिल्ट हटाने का काम किया गया। जम्मू जिले के अरनिया और आरएस पुरा सेक्टर में बीएसएफ ने कई गांव को जोड़ने वाले रनबीर नहर की सफाई कराकर किसानों को राहत प्रदान की है। यह नहर किसानों की खेती की लाइफलाइन है।

सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग की ओर से बीएसएफ के साथ संपर्क कर सफाई के दौरान संरक्षण का आग्रह किया था। सीमा पर बासमती की फसल प्रमुख रूप से लगाई जाती है। जिसके लिए रणबीर नहर का पानी किसी खाद से कम नहीं होता। बीएसएफ प्रवक्ता का कहना है कि पूरी सावधानी से सिलट हटाने का काम पूरा किया गया है। हमने इसे एक आपरेशन के तौर पर लांच किया था। जो सफल रहा हे। इससे किसानों को काफी हद तक राहत मिलेगी और बासमती की फसल अच्छे से हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed