फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   For the first time, Pre-PhD exam results were declared on the Samarth portal.

Pauri News: पहली बार प्री-पीएचडी परीक्षा परिणाम समर्थ पोर्टल पर घोषित

Tue, 05 May 2026 07:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 05 May 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
For the first time, Pre-PhD exam results were declared on the Samarth portal.
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने पहली बार समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्री-पीएचडी परिणाम सफलतापूर्वक घोषित किया। यह विश्वविद्यालय की डिजिटल प्रक्रियाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्य में दिल्ली स्थित समर्थ पोर्टल टीम का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन

विशेष कार्य अधिकारी (परीक्षा) प्रो. आरएस फर्त्याल ने कहा कि समर्थ पोर्टल के माध्यम से परिणाम घोषित करना पारदर्शिता, समयबद्धता एवं दक्षता को सुनिश्चित करता है। इससे परीक्षा संबंधी प्रक्रियाएं अधिक सुव्यवस्थित होंगी तथा विद्यार्थियों को समय पर परिणाम उपलब्ध कराना संभव हो सकेगा। परीक्षा नियंत्रक प्रो. गौतमवीर ने बताया कि विवि भविष्य में भी तकनीकी नवाचारों को अपनाते हुए परीक्षा प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ और पारदर्शिता बनाने पर विशेष ध्यान देगा। संवाद
विज्ञापन


एनआईटी में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू
श्रीनगर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में आगामी ओड सेमेस्टर 2026 के लिए पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। संस्थान के नौ विभागों में पूर्णकालिक एवं अंशकालिक पीएचडी कार्यक्रमों के लिए विभिन्न श्रेणियों में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान प्रशासन के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया इंस्टिट्यूट फेलोशिप, सीएसआईआर, यूजीसी, एलएस, स्पॉन्सर्ड, सेल्फ-स्पॉन्सर्ड एवं प्रोजेक्ट श्रेणियों के अंतर्गत संचालित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 30 मई तक आवेदन कर सकते हैं। चयन के लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार 15 जुलाई को आयोजित किए जाएंगे। प्रवेश से संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.nituk.ac.in⁠ पर विजिट कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed