फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Food Safety Department took samples of sweets and oil

Pauri News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए मिठाइयाें व तेल के नमूने

Fri, 17 Oct 2025 05:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 17 Oct 2025 05:10 PM IST
विज्ञापन
Food Safety Department took samples of sweets and oil
पौड़ी। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से टीम ने शहर के विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों में निरीक्षण कर मिठाइयों व अन्य खाद्य उत्पादों की जांच की। इस दौरान उन्होंने होटलों में सफाई रखने के निर्देश दिए। पौड़ी में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रचना लाल ने मिठाई, नमकीन व खाने के तेल के तीन-तीन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला को भेजा है। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा सीपी जोशी ने बताया कि दिवाली पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

--------------
थलीसैंण में 28 से होगी रामलीला
थलीसैंण। सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास समिति थलीसैंण की ओर से 28 अक्तूबर से रामलीला का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष जसपाल नेगी ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में सांस्कृतिक व सामाजिक सौहार्द के लिए इस साल रामलीला का दूसरा मंचन आयोजित किया जाएगा। समिति की ओर से रामलीला की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

---------------
प्रशासन ने संशोधित मतदाता सूची जारी की
पौड़ी। जिला प्रशासन ने संसदीय और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान केंद्रों की नई और संशोधित मतदाता सूची जारी कर दी है। डीएम/डीईओ स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि सूची को एनआईसी की वेबसाइड पर अपलोड की गई है। उन्होंने मतदाताओं से संबंधित मतदान केंद्र और मतदान क्षेत्र की जानकारी वेबसाइट से प्राप्त करने को कहा है। बताया कि संशोधित सूची के अनुसार मतदाता अपने मतदान केंद्रों की स्थिति, मतदाता संख्या समेत सभी जरूरी जानकारियां आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
37 वृद्धजनों को बांटे मेडिकल किट
पौड़ी। स्वास्थ्य विभाग के आयोजित राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत जनपद के विभिन्न विकासखंडों में अभियान चलाकर वृद्धजनों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। विभाग की ओर से विकासखंड जयहरीखाल के आशियाना वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों की बीपी, शुगर, एचबी आदि की जांच और फिजियोथैरेपी के अंतर्गत आसान और सरल व्यायाम के अभ्यास करवाए गए। एनसीडी परामर्शदाता श्वेता गुसाईं ने बताया कि कार्यक्रम में वृद्धावस्था से जुड़ी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से भी वृद्धजनों को रूबरू किया गया। साथ ही स्वस्थ जीवन शैली व पौष्टिक आहार की भी जानकारियां दी गई। जबकि 37 वृद्धजनों को हाइजीन व मेडिकल किट आदि वितरित किए गए। इस मौके पर नीरज सिंह, शकुंतला नेगी, शेखर सिंह, आदित्य आदि शामिल रहे।

--------------

छात्रों को दी साइबर क्राइम की जानकारियां
पाबौ। राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी में पुलिस ने युवाओं को साइबर क्राइम की जानकारी दी। एएसआई आनंद खरोला ने छात्रों को मोबाइल पर अनचाहे पॉपअप को न छेड़ने की सलाह दी। साथ ही किसी भी व्यक्ति से ओटीपी, बैंक डिटेल और किसी भी प्रलोभन से बचने को कहा। पुलिस ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। साथ ही गौरा शक्ति ऐप को मोबाइल में डाउनलोड करवा विपरीत परिस्थिति में उपयोग के बारे में बताया। टीम में सुरजीत सिंह, विजय चौहान, विजय पाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed