{"_id":"695f95ec625ab7dca30fe67f","slug":"filling-potholes-with-d-cold-mix-material-has-started-pauri-news-c-51-1-pri1002-112777-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: रेडी कोल्ड मिक्स मटीरियल से गड्ढे भरने का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: रेडी कोल्ड मिक्स मटीरियल से गड्ढे भरने का कार्य शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 08 Jan 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी के छतरीधार- कंडोलिया मोटर मार्ग पर रेडी कोल्ड मिक्स मटीरियल से पैचवर्क करते कर्मचारी- स्र
Link Copied
पौड़ी। परिवहन विभाग ने पूर्व में प्रस्तावित रेडी कोल्ड मिक्स मटीरियल से सड़कों के गड्ढे भरने का परीक्षण शुरू कर दिया है। विभाग ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में इस पदार्थ को गड्ढे भरने के लिए उपयुक्त बताया था। परिवहन विभाग ने रेडी कोल्ड मिक्स मटीरियल से कंडोलिया-छतरीधार मोटर मार्ग पर बने गड्ढों पर पैच वर्क किया। इस दौरान आरटीओ गढ़वाल संभाग विमल पांडेय और कार्मिकों ने खुद श्रमदान कर पैच वर्क का कार्य पूरा किया। आरटीओ पांडेय ने बताया कि इस सिंथेटिक मटीरियल के माध्यम से महज आधे से पौने घंटे के बीच गड्ढों को भरकर यातायात के लिए सड़क को सुगम बनाया जा सकता है। बताया कि पौड़ी में पहली बार इसे परीक्षण के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके बाद इस मटीरियल को गड्ढों को भरने के लिए निर्माण दायी संस्थाओं को इस्तेमाल किए जाने के लिए कहा जाएगा। यह कम खर्चे में टिकाऊ काम करने वाला सबसे सुगम पदार्थ भी है। इससे गड्ढे भरने के लिए मौसम की बाध्यता भी समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।