फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   FDC Director Prof. Khanduri received International Excellence Award

एफडीसी की निदेशक प्रो. खंडूड़ी को मिला इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवार्ड

Fri, 29 Apr 2022 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
FDC Director Prof. Khanduri received International Excellence Award
प्रो. इंदु खंडूरी - फोटो : SHRINAGAR
एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय के संकाय विकास केंद्र (एफडीसी) की निदेशक प्रो. इंदु पांडेय खंडूड़ी को आईसीईआरटी (अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद) की ओर से इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवार्ड 2022 मिला है। उनको यह अवार्ड एफडीसी की निदेशक के रूप में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों व शोध के क्षेत्र में नई गतिविधियों के संचालन और दर्शनशास्त्र के क्षेत्र में उनकी व्यक्तिगत उपलब्धियों के लिए प्रदान किया गया है। अवार्ड मिलने पर गढ़वाली विवि के अधिकारियों और शिक्षकों ने उनको बधाई दी।
विज्ञापन

विगत 26 और 27 अप्रैल को आईसीईआरटी और केंद्रीय विवि हरियाणा के शिक्षा संकाय की ओर से वेबिनार का आयोजन किया गया था। इसमें गढ़वाल विवि की एफडीसी की निदेशक प्रो. इंदु खंडूड़ी को इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवार्ड दिया गया। डॉ. खंडूड़ी मूल रूप से दर्शनशास्त्र विभाग की प्रोफेसर हैं। उनके अनुभवों को देखते हुए गढ़वाल विवि प्रशासन ने उन्हे एफडीसी निदेशक की जिम्मेदारी दी हुई है। एफडीसी केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की परियोजना पंडित मदन मोहन मालवीय नेशनल मिशन फॉर टीचर्स एंड टीचिंग के अंतर्गत भारत भर से अनेक राज्यों के शिक्षक प्रशिक्षण में प्रतिभाग करते हैं। वर्तमान में यहां शोध एवं प्रशिक्षण कार्य चल रहे हैं। इस वजह से यह देश के अग्रणी विश्वविद्यालयों में शुमार हो गया है।
विज्ञापन

प्रो. खंडूड़ी ने अवार्ड मिलने पर उन्होंने इसका श्रेय विवि के अधिकारियों और शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल के मार्गदर्शन और सहयोग के कारण वह प्रशिक्षण कार्यक्रम कराने में सफल रहीं। इसके अतिरिक्त एफडीसी की गवर्निंग बॉडी के सदस्य प्रो. विनोद नौटियाल, प्रो. आरके मैखुरी, कुलसचिव डॉ. एके खंडूड़ी, वित्त अधिकारी डॉ. एके मोहंती, डॉ. राहुल कुंवर सिंह, डॉ. सोमेश थपलियाल, डॉ. कविता भट्ट, पारुल, बलवीर और रामेश्वरी का सहयोग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed