{"_id":"6781f1fced472720500b6036","slug":"expert-doctor-did-not-arrive-even-after-ten-days-now-warning-of-agitation-pauri-news-c-5-1-gkp1010-591279-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: दस दिन बाद भी नहीं पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सक, अब आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: दस दिन बाद भी नहीं पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सक, अब आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। दस दिनों बाद भी जिला अस्पताल पौड़ी में ज्वाइनिंग नहीं देने वाले विशेषज्ञ चिकित्सकों को फिर से नोटिस जारी किए जाएंगे। जिला अस्पताल में एक पीएमएस व दस विशेषज्ञ चिकित्सकों को तैनात किया गया था। वहीं गढ़वाल सेवानिवृत्त कर्मचारी समिति ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की जल्द तैनाती नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
एक जनवरी से पीपीपी मोड से हटाकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित किए जा रहे जिला अस्पताल पौड़ी में 10 दिनों बाद भी किसी विशेषज्ञ चिकित्सक ने ज्वाइनिंग नहीं दी। वहीं स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने बताया कि पौड़ी अस्पताल के लिए तैनात किए गए चिकित्सकों को फिर से नोटिस जारी किए जाएंगे। कहा कि जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों को तैनात किए जाने की प्रक्रिया की जा रही है। जिसमें देहरादून कोरनेशन अस्तपाल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मेघना असवाल को पौड़ी में तैनात किया गया है।
जबकि श्रीनगर उपजिला अस्पताल से रोटेशन के आधार पर पांच विशेषज्ञ चिकित्सकों को पौड़ी अस्पताल में पहले ही तैनात किया गया है। इसके अलावा जनपद के दूसरे अस्पतालों से 11 अन्य डॉक्टर भी पौड़ी में सेवाएं दे रहे हैं। सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बेहतर हो रही हैं। बीते 10 दिनों में अस्पताल में 2166 मरीजों का पंजीकरण कर उन्हें उपचार दिया गया। जबकि स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग ने बीते तीन दिनों में आठ प्रसव करवाए। जिसमें सफल सिजेरियन की ओर से दो की प्रसूति हुई।
विज्ञापन
समिति ने दी आंदोलन की चेतावनी
गढ़वाल सेवानिवृत्त कर्मचारी समिति ने जिला अस्पताल पौड़ी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की जल्द ही तैनाती की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। जिला अस्पताल पहुंचे समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि करीब एक पखवाड़ा बीतने के बाद भी जिला अस्पताल में नियमित विशेषज्ञ चिकित्सकों व पीएमएस ने ज्वाइनिंग नहीं दी। समिति ने जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार लाने की मांग की। चेतावनी दी कि जल्द ही अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती को लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष विक्रम सिंह, सचिव सुरेश चंद्र बड़थ्वाल, जसपाल रावत, पुष्कर सिंह आदि शामिल थे।

रामकुमार। - फोटो : रामकुमार। संवाद