फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   EO stopped one day salary of 21 environment friends

Pauri News: ईओ ने 21 पर्यावरण मित्रों का एक दिन का वेतन रोका

Thu, 27 Mar 2025 11:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
EO stopped one day salary of 21 environment friends
पौड़ी। नगर पालिका पौड़ी के अधिशासी अधिकारी ने सफाई डूयटी स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने डयूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर 21 पर्यावरण मित्रों को खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। पालिका के अधिशासी अधिकारी एसपी जोशी ने सफाई ड्यूटी स्थलों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें 8 ड्यूटी स्थल व डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था में सेवारत 13 पर्यावरण मित्र नदारद मिले।
विज्ञापन


ईओ जोशी ने तत्काल समस्त नदारद 21 पर्यावरण मित्रों के एक दिन के वेतन पर रोक लगाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यालय पौड़ी में सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद बनाए रखने में प्रत्येक कर्मचारी को अहम योगदान देना होगा। सफाई व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


नगर पालिका पौड़ी के अधिशासी अधिकारी एसपी जोशी ने पालिका क्षेत्र के बस अड्डा, लोअर बाजार, एजेंसी चौक सहित विभिन्न सफाई ड्यूटी स्थलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पालिकाध्यक्ष पौड़ी का स्वच्छता पर विशेष ध्यान है। जिलाधिकारी पौड़ी ने सफाई व्यवस्था के मानकों में सुधार के निर्देश दिए हैं। जिसको लेकर सफाई ड्यूटी स्थलों का निरीक्षण किया गया। बताया कि निरीक्षण में 15 पर्यावरण मित्र अनुपस्थित मिले, जिसमें से सात ने अवकाश लिया था। लेकिन आठ पर्यावरण मित्र ड्यूटी से नदारद पाए गए। बताया कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में सेवारत 13 पर्यावरण मित्र भी ड्यूटी से नदारद मिले। कहा-ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले समस्त पर्यावरण मित्रों के एक दिन के वेतन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। बताया कि पीएम आवास शहरी के तहत स्वीकृत एक लाभार्थी की ओर से आवास निर्माण नहीं किए जाने पर उसे ड्रॉपआउट श्रेणी में डालने के साथ ही आवंटित धनराशि 1.80 लाख की वसूली की गई है। उन्होंने बताया कि दो पर्यावरण मित्र लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे हैं। प्रकरण की जांच कर सफाई निरीक्षक से रिपोर्ट मांगी गई है। बताया कि नियमित सफाई पर्यावरण मित्र को अवकाश के दिनों में ड्यूटी किए जाने पर प्रतिपूर्ति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




अब सुबह छह बजे से होगी सफाई



शहर की व्यवस्थाओं में जल्द ही बदलाव होगा। जिससे सफाई व्यवस्था के सुचारु होने की उम्मीद है। ईओ जोशी ने बताया कि सफाई व्यवस्था की सुबह की बैठक सात के बजाय अब छह बजे होगी। जिसकी समीक्षा 9:30 बजे की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed