{"_id":"69f1f656f6ab07a0800f3220","slug":"entrepreneurship-training-provided-to-women-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-122259-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: महिलाओं को दिया उद्यमिता प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: महिलाओं को दिया उद्यमिता प्रशिक्षण
Wed, 29 Apr 2026 05:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 29 Apr 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद एवं रेल विकास निगम लिमिटेड के सहयोग से रेलवे लाइन प्रभावित गांवों की महिलाओं को प्रगति : महिला सशक्तीकरण परियोजना के अंतर्गत उद्यमिता प्रशिक्षण दिया जा रहा है। परियोजना अधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि महिलाओं को उद्यमिता की मूलभूत जानकारी, व्यवसाय चयन, वित्तीय प्रबंधन, विपणन रणनीति, उद्यमों के संचालन की जानकारी देकर उन्हें स्वावलंबी बनाया जा रहा है। इसके साथ ही महिलाओं को स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों जैसे हस्तशिल्प, डेयरी, मशरूम उत्पादन, सिलाई-कढ़ाई, खाद्य प्रसंस्करण आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कई महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वयं का व्यवसाय शुरू कर चुकी हैं जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। वहीं नैथाना में भी उद्यमिता जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। सुरुचि नेगी ने एक सफल उद्यमी बनने के लिए आवश्यक गुणों, नवाचार के महत्व, नए बिजनेस आइडिया विकसित करने की प्रक्रिया और जोखिम प्रबंधन की रणनीतियों के बारे में बताया। बीएमएम मुकेश देव ने महिलाओं को समूह उद्यमों के बारे में जानकारी दी। मौके पर ग्राम प्रधान यशपाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन