फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Employment is a big challenge for the growing population: Dr. Kamal

बढ़ती जनसंख्या के लिए रोजगार बड़ी चुनौती : डा. कमल

Sat, 19 Sep 2020 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
Employment is a big challenge for the growing population: Dr. Kamal
उत्तराखंड के लिए पर्यावरण पूरक निवेश एवं रोजगार विषय पर पांच दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का शुभारंभ किया गया है। वेबिनार में भारत सरकार के पूर्व सचिव डा. कमल टावरी ने जर्मनी से अपने संबोधन में कहा कि देश में बढ़ती जनसंख्या के लिए रोजगार बड़ी चुनौती है, जिसे हल करने की जिम्मेदारी सरकार और समाज दोनों की है। इस दौरान बताया गया कि रोजगार के अवसरों पर चर्चा के बाद ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को अतिरिक्त सोच एवं कार्य नियोजन आयोग व पर्वतीय विकास शोध केंद्र एवं हिमालय बचाओ आंदोलन की ओर से ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें भारत सरकार के पूर्व सचिव डा. कमल ने कहा कि शिक्षित व अल्प शिक्षित बेरोजगार युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए इस वेबिनार में पर्यावरण पूरक व्यवसाय की संभावनाओं पर चर्चा कर प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय चिंतक विश्व जागृति मिशन आनंद धाम के निदेशक राम महेश मिश्र ने कहा कि आज का युवा रोल मॉडल की तलाश कर रहा है। अब कोरोनाकाल में उसे अपना रोजगार चुनना होगा। कहा कि उत्तराखंड में जैविक खेती ही एक लाभप्रद रोजगार है। हिमालय ऐडवेंचर के निदेशक एसपी चमोली ने जनपद उत्तरकाशी के रवाई क्षेत्र का हवाला देते हुए कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में उद्यानीकरण और व्यवसायिक खेती अधिक लाभकारी है। वेबिनार के संयोजक डा. अरविंद दरमोड़ा और समीर रतूड़ी ने बताया कि वेबिनार में ऐसे बुजुर्गोँ को आमंत्रित किया गया है, जिन्होंने बिना अनुदान के अपनी आजीविका के साथ दूसरों को भी रोजगार दिया है। कार्यशाला में ह्यूमन इंडिया के निदेशक डा. जितेंद्र बुटोला, मोनिका पंवार, अवतार सिंह नेगी, द्वारिका प्रसाद सेमवाल, पूर्व मंत्री डा. मोहन सिंह रावत गांववासी, प्रो. मोहन सिंह पंवार, सुनील टावरी, केशव गुरूमुखी, डा. स्वामी रामेश्वर, मदन मोहन गुप्ता आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed