फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Emphasis on livelihood and environmental protection under the projects

Pauri News: परियोजनाओं के तहत आजीविका और पर्यावरण संरक्षण पर जोर

Sat, 18 Apr 2026 04:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 18 Apr 2026 04:45 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on livelihood and environmental protection under the projects
पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में शनिवार को भारत-जर्मन तकनीकी सहयोग परियोजना (जीआईजेड) और राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (एनडीसी) के अंतर्गत वन एवं वृक्ष आच्छादन की बहाली, संरक्षण और सुरक्षा पर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीएम ने कहा कि जनपद में उपयुक्त स्थलों का चयन कर योजना का शीघ्र क्रियान्वयन शुरू किया जाएगा। चयनित क्षेत्रों में वन आधारित आजीविका को बढ़ावा देने तथा स्पष्ट व व्यावहारिक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। इसके लिए प्राकृतिक संसाधनों का आकलन, पारिस्थितिकी अध्ययन, क्षमता विकास और सामाजिक-आर्थिक विश्लेषण को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाएगा। वन विभाग लैंसडौन को प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण कर जल्द विस्तृत रिपोर्ट देने तथा प्रभागीय वनाधिकारी को राजस्व विभाग से समन्वय कर उपयुक्त भूमि चयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, सीवीओ डॉ. विशाल शर्मा, परियोजना सलाहकार अपर्णा पांडे, डीएचओ मनोरंजन भंडारी, डीटीओ अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, उप प्रभागीय वनाधिकारी लैंसडौन रजत कपिल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed