फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Educational documents of two found fake, two ran away, appointment of four canceled

Pauri News: दो के शैक्षणिक दस्तावेज मिले फर्जी, दो भागे, चारों की नियुक्ति निरस्त

Sun, 13 Oct 2024 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Educational documents of two found fake, two ran away, appointment of four canceled
पौड़ी। डाक विभाग पौड़ी को मिले नवनियुक्त डाक सेवकों के दस्तावेजों की विभागीय जांच में दो डाक सेवकों के शैक्षणिक दस्तावेज फर्जी मिले हैं। दोनों ही उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। जबकि दो डाक सेवक जांच का नाम सुनकर भाग खड़े हुए। ये मध्य प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चयनित चारों डाक सेवकों की नियुक्ति निरस्त कर दी है।
विज्ञापन

भारतीय डाक सेवा में ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया संपन्न होने के बाद जनपद पौड़ी के डाक विभाग को 165 डाक सेवक मिले हैं। इनमें 77 नवनियुक्त डाक सेवकों ने पौड़ी मुख्यालय में आमद कराई है। पदभार संभालने के लिए लिखे जाने वाले पत्र में नवनियुक्त डाक सेवक हिंदी भी ठीक से नहीं लिख पा रहे हैं। जबकि शैक्षणिक दस्तावेजों में उनके अंक 96-97 फीसदी हैं। विभाग ने नवनियुक्त डाक सेवकों के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच शुरू की, तो डाक विभाग पौड़ी को दो डाक सेवकों के शैक्षणिक दस्तावेज फर्जी मिले हैं। दोनों उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के निवासी हैं। जबकि मध्य प्रदेश के रहने वाले दो डाक सेवक ज्वाइनिंग के लिए पहुंचे। उन्हें विभाग ने शैक्षणिक दस्तावेजों की प्रमाणित प्रति देने और सभी दस्तावेजों की जांच की बात कही, तो वह दस्तावेजों की फोटो कॉपी कराने की कहकर गए, लेकिन लौटकर नहीं आए।
विज्ञापन

केस नंबर एक

अनिल कुमार यूपी के बिजनौर जिले में बमनोला, चांदपुर का रहने वाला है। उसने वर्ष 2014 में यूपी बोर्ड से दसवीं की परीक्षा 97 फीसदी अंकों से पास की है। जिसके आधार पर उसका चयन डाक सेवक पद पर हुआ है। जांच में पाया गया है कि जिस रोल नंबर का अंकपत्र अनिल कुमार है, वह किसी दूसरे छात्र का है, जो बोर्ड परीक्षा में फेल हुआ है। लेकिन दोनों का नाम एक है। हालांकि माता-पिता का नाम व जन्मतिथि अलग-अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन




केस नंबर दो



अंकुर यादव बिजनौर जिले के ग्राम हुसैनपुर खासा, बसंतपुर का निवासी है। जिसने वर्ष 2013 में दसवीं की बोर्ड परीक्षा 97 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की है। उसका चयन डाक सेवक के रूप में हुआ और सेवा के लिए पौड़ी डाक विभाग मिला। यहां शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच हुई, तो पाया गया कि चयन में जो अंक पत्र अंकुर ने विभाग को दिया, उस अंक पत्र में दर्ज रोल नंबर पर यूपी बोर्ड में वास्तविक तौर एक महिला पंजीकृत है और वह फेल हुई है।

केस नंबर तीन

मध्य प्रदेश के धोबीसारा कुरई के निवासी पंकज और मसाण गांव के निवासी उदय का चयन भी डाक सेवक के रूप में हुआ है। जिनकी नियुक्ति डाक सेवक पद पर होकर, तैनाती डाक विभाग पौड़ी में हुई है। दोनों ही पदभार संभालने पौड़ी पहुंचे, लेकिन विभाग द्वारा शैक्षणिक दस्तावेजों के जांच की बात सुनकर बिना ज्वाइनिंग दिए ही लौट गए हैं।



32 की भेजी विभागीय अधिकारियों को रिपोर्ट



ग्रामीण डाक सेवक पद पर बीते वर्ष चयनित 32 कार्मिकों का पूर्ण विवरण विभागीय उच्च अधिकारियों को भेजी गई है। डाक अधीक्षक पौड़ी दीपक शर्मा ने बताया कि जुलाई-2023 में पौड़ी डाक विभाग को 98 डाक सेवक मिले थे। जिनमें यूपी, हरियाणा, छत्तीसगढ़, राजस्थान सहित अन्य राज्यों के नियुक्त कार्मिकों की विभाग के उच्च अधिकारियों ने रिपोर्ट मांगी थी। पौड़ी में 32 कार्मिक बाहरी राज्यों के थे, जिनकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।


- डाक विभाग पौड़ी को मिले डाक सेवकों के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच चल रही है। उत्तर प्रदेश के रहने वाले दो डाक सेवकों के शैक्षणिक दस्तावेज फर्जी मिले हैं। मध्य प्रदेश के रहने वाले नवनियुक्त दो डाक सेवकों ने शैक्षणिक दस्तावेजों के जांच की बात कहने पर ज्वाइनिंग ही नहीं दी है। विभाग ने चारों की नियुक्ति निरस्त कर दी है। शेष सभी के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच जारी है। -दीपक शर्मा, डाक अधीक्षक, मुख्य डाकघर पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed