फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Earthquake, landslide situation arises due to climate change

Pauri News: जलवायु परिवर्तन से पैदा होती है भूकंप, भूस्खलन की स्थिति

Mon, 19 Dec 2022 11:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Earthquake, landslide situation arises due to climate change
डालियों का दगड़या (डीकेडी) और हिमाद समिति चमोली की ओर से परियोजना कर्मियों की कार्यशाला शुरू हुई जिसमें जलवायु परिवर्तन और सामुदायिक भागीदारी पर विशेषज्ञों ने जानकारी दी।
विज्ञापन

सोमवार से गढ़वाल विवि के चौरास स्थित शैक्षिक क्रियाकलाप केंद्र में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हुई। मुख्य अतिथि भूविज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. आरएस राणा ने कहा कि हिमालय युवा पर्वत है। इसलिए जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से भूकंप, भूस्खलन और बाढ़ जैसे स्थितियां सबसे ज्यादा देखने को मिलती है।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता पर्यावरण विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो. आरके मैखुरी ने कहा कि पिछले 20 सालों में देखने को मिला है कि उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका और आयवृद्धि विकास में बहुत तेजी से कमी आ रही है। उन्होंने किसानों को जलवायु समानुकूलन खेती के लिए अरबी, हल्दी और अदरक जैसी व्यापारिक फसलों को उगाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीकेडी के निदेशक व भूगोल विभाग के प्रो. मोहन पंवार ने बताया कि आज ग्लेशियर पिघलने के कारण 10-12 मीटर पीछे की ओर खिसक गए हैं। पृथ्वी पर 97 प्रतिशत खारा पानी है जो कि पीने लायक नहीं है। पीने लायक पानी तीन प्रतिशत है। इसमें भी 2.3 प्रतिशत ठोस के रूप और 0.7 प्रतिशत तरल रूप में है। हिमाद समिति के निदेशक डॉ. डीएस पुंडीर ने परियोजना में होने वाली गतिविधियों जल संरक्षण, युवा मंडलों व महिला समूहों के गठन की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed