Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Dumpers plying on Nursery Road pose a threat to schoolchildren and pedestrians.

Pauri News: नर्सरी रोड पर दौड़ रहे डंपर, स्कूली बच्चों और राहगीरों को खतरा

Thu, 07 May 2026 03:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 07 May 2026 03:50 PM IST
विज्ञापन
Dumpers plying on Nursery Road pose a threat to schoolchildren and pedestrians.
श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत नर्सरी रोड पर इन दिनों रेत और पत्थर से भरे डंपरों की भारी आवाजाही से स्थानीय लोग परेशान हैं। सुबह और शाम इन भारी वाहनों के लगातार गुजरने से खतरा बना हुआ है। बेलगाम डंपरों के खौफ से यहां हादसे का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय रमेश चंद्र थपलियाल, दिनेश, अमित, नाजिम और आशुतोष ने बताया कि नर्सरी रोड पहले से ही संकरी है और मार्ग पर ढलान भी अधिक है। अलकेश्वर घाट की ओर जाने वाले इन डंपरों की गति पर कोई नियंत्रण नहीं है। इस मार्ग से रोजाना चार से पांच स्कूलों के बच्चे गुजरते हैं। डंपरों की तेज रफ्तार से हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। शंकर और आनंद भंडारी ने प्रशासन से स्कूल खुलने और छुट्टी होने के समय इस मार्ग पर डंपरों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की। श्रीनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार का कहना है कि मौके पर पुलिस टीम भेजकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। यातायात व्यवस्था बाधित न हो और आमजन को परेशानी न हो इसके लिए डंपर चालकों को सख्त निर्देश दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed