फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Duleep won the by-election

उपचुनाव में दलीप हुए सभासद पर विजयी

Tue, 14 Jun 2022 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
Duleep won the by-election
नगर पालिका परिषद पौड़ी के वार्ड संख्या-11 पर हुए उपचुनाव में सभासद पद पर दलीप विजयी हुए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 284 मतों से हराया। आरओ व तहसीलदार पौड़ी सुशीला कोठियाल ने परिणाम घोषित करते हुए नवनिर्वाचित सभासद को प्रमाणपत्र प्रदान किया।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील परिसर पौड़ी में नगर पालिका पौड़ी के वार्ड-11 से सभासद पर हुए मतदान की मतगणना शुरू हुई। सभासद पद पर तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। सीट पर पंजीकृत 2412 मतदाताओं के सापेक्ष 633 मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया था। आरओ व तहसीलदार सुुशीला कोठियाल ने बताया कि सभासद पद के उपचुनाव में प्रत्याशी दलीप को 399 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजयपाल सिंह ने 115 मत हासिल किए। जबकि तीसरे प्रत्याशी गौरव कुमार को 112 मत मिले। गौरव व अजयपाल की जमानत जब्त हो गई। कोठियाल ने बताया कि मतदान में 2 मत नोटा को मिले, जबकि 5 मत निरस्त मिले। वहीं नवनिर्वाचित सभासद दलीप ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को लेकर ठोस प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed