{"_id":"680e64ea4bbadbc08b0749fc","slug":"due-to-severe-water-problem-in-four-villages-of-pabau-villagers-are-angry-pauri-news-c-5-1-gkp1010-675586-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पाबौ के चार गांवों में गहराई पानी की समस्या, ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पाबौ के चार गांवों में गहराई पानी की समस्या, ग्रामीणों में आक्रोश
विज्ञापन
पाबौ। विकासखंड पाबौ के चार गांवों में इन दिनों पानी का संकट गहरा गया है। पेयजल किल्लत से जूझ रहे गांवों को अब प्राकृतिक जलस्रोतों की दौड़ लगानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने जल संस्थान पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद भी जल महकमा पेयजल आपूर्ति के लिए ठोस समाधान नहीं तलाश पा रहा है। उन्होंने शीघ्र ही पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग उठाई है।
गर्मियां बढ़ने के साथ ही पाबौ के मड़ीधार, कोटा, कोटली, सिमखेत आदि गांवों में पानी का संकट गहरा गया है। ग्रामीणों को सुबह होते ही पानी के लिए प्राकृतिक जलस्रोतों की दौड़ लगानी पड़ रही है। ग्रामीण विमला देवी, मेनका देवी आदि ने बताया कि गर्मियां बढ़ने के साथ ही पाबौ में पानी की समस्या भी गहराने लगी है। कहा कि पूर्व में डीएम ने जल महकमे को पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए पुख्ता इंतजाम करने को कहा था। लेकिन विभाग की लापरवाही ग्रामीणों पर भारी पड़ने लगी है। उन्होंने जल संस्थान से शीघ्र ही पानी की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई है। वहीं जल संस्थान के पाबौ डिवीजन के कनिष्क अभियंता प्रकाश नेगी ने बताया कि पेयजल लाइन को ठीक कर जल्द ही पानी सुचारु किया जाएगा।