फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Drinking water crisis at bus stand, passengers upset

Pauri News: बस स्टैंड पर पेयजल संकट, यात्री परेशान

Thu, 07 May 2026 10:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 07 May 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis at bus stand, passengers upset
देवप्रयाग। चारधाम यात्रा के प्रमुख पड़ाव में तीर्थ यात्रियों को पीने के पानी के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी बिनोद टोडरिया ने बस स्टैंड पर पेयजल व्यवस्था न होने पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी टिहरी को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन



ज्ञापन में टोडरिया ने कहा कि देवप्रयाग संगम नगरी होने के कारण यहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं लेकिन बस स्टैंड पर पानी की उचित सुविधा नहीं है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पहले भी कई बार जल संस्थान को सूचित किया गया लेकिन विभाग मौन साधे बैठा है। एक ओर सरकार यात्रा व्यवस्थाओं के बड़े दावे कर रही है वहीं दूसरी ओर मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना है। उन्होंने प्रशासन से जल्द वाटर कूलर और टैंक स्थापित करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed