Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Dr. Katoch has written 13 research books on archeology of Central Himalayas.

Pauri News: डाॅ. कठोच मध्य हिमालय का पुरातत्व समेत लिख चुके हैं 13 शोध पुस्तकें

Sun, 28 Jan 2024 06:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 28 Jan 2024 06:10 PM IST
विज्ञापन
Dr. Katoch has written 13 research books on archeology of Central Himalayas.
फोटो
विज्ञापन

पद्मश्री पुरस्कार की घोषणा से उनके पैतृक गांव में खुशी का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। उत्तराखंड के इतिहासकार व पुरातत्वविद डॉ. यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री पुरस्कार दिए जाने की घोषणा से उनके पैतृक गांव सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है। डाॅ. कठोच वह मध्य हिमालय का पुरातत्व, उत्तराखंड का नवीन इतिहास समेत 13 शोध पुस्तकें लिख चुके हैं। वह इन दिनों अपने पैतृक गांव में ही रह रहे हैं और उन्हें लोग लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं।

इतिहासकार व पुरातत्वविद डॉ. यशवंत सिंह कठोच (89) का पैतृक गांव एकेश्वर ब्लॉक का मासौं गांव है। स्थानीय कन्हैयालाल ने कहा कि पद्मश्री पुरस्कार की घोषणा से मासौं गांव ही नहीं बल्कि पूरा उत्तराखंड गौरवान्वित है। कहा कि यह पुरस्कार उन्हें बहुत पहले मिल जाना चाहिए था। गढ़वाली साहित्यकार नरेंद्र कठैत ने कहा कि यह सम्मान डाॅ. कठोच के साथ ही संपूर्ण उत्तराखंड का सम्मान है। आज भी बिना चश्मे के वे किताबें पढ़ते हैं। कहा कि आगामी फरवरी माह में उनकी पुस्तक ‘उत्तराखंड की सैन्य परम्परा’ प्रकाशित हो रही है। डॉ. कठोच ने बताया कि वह मध्य हिमालय का पुरातत्व, उत्तराखंड का नवीन इतिहास समेत 13 शोध पुस्तकें लिख चुके हैं। उत्तराखंड लोकसेवा आयोग में साक्षात्कार पैनल में वह विशेषज्ञ भी हैं। डाॅ. कठोच ने कहा कि उनकी किताबें आने वाली पीढि़यों के लिए उत्तराखंड के इतिहास को जानने व समझने में उपयोगी साबित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed