{"_id":"639f416ce619ce31770bab3c","slug":"dr-govind-chatak-smriti-akhar-literature-award-given-to-narendra-singh-negi-shrinagar-news-drn431322360","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: नरेंद्र सिंह नेगी को दिया डॉ. गोविंद चातक स्मृति आखर साहित्य सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: नरेंद्र सिंह नेगी को दिया डॉ. गोविंद चातक स्मृति आखर साहित्य सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से गढ़वाली भाषा एवं साहित्य में विशेष योगदान देने वाले डॉ. गोविंद चातक की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को गढ़वाली गीत साहित्य में अमूल्य योगदान के लिए चातक स्मृति आखर साहित्य सम्मान वर्ष 2021 से सम्मानित किया गया।
रविवार को पालिका सभागार में डॉ. गोविंद चातक स्मृति व्याख्यान एवं आखर साहित्य सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि लोक संस्कृतिकर्मी प्रो. डीआर पुरोहित ने कहा कि डॉ. चातक ने लोक साहित्य को सहेजने एवं संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यक्रम के अध्यक्ष साहित्यकार डा. विष्णुदत्त कुकरेती, प्रो. संपूर्ण सिंह रावत, वीरेंद्र पंवार, ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष संदीप रावत, उपाध्यक्ष डॉ. नागेंद्र रावत ने डॉ. गोविंद चातक के योगदानों के बारे में बताया।
इस मौके पर लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि गढ़वाली भाषा साहित्य में आज बहुत लेखक काम कर रहे हैं। पाठ्यक्रम में भी अब गढ़वाली भाषा व साहित्य को रखा जाने लगा है। जोकि अच्छी पहल है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में साक्षी रावत, बीरा चौहान अनीता काला, रेखा चमोली, ऊषा नेगी, डॉ.गोविंद चातक के पौत्र सौरभ बिष्ट, व्यापार सभाध्यक्ष दिनेश असवाल, दिनेश जोशी, प्रो. रामानंद गैरोला, डॉ. शशि रावत, प्रदीप बहुगुणा, डॉ. अरुण कुकसाल, समाज सेवी अनिल स्वामी, डॉ.प्रदीप अंथवाल, गंगा असनोड़ा थपलियाल, शंभू प्रसाद स्नेहिल, गंभीर सिंह रौतेला व रघुबीर सिंह कंडारी आदि मौजूद थे।