{"_id":"698088c71553abb57b0f35fc","slug":"dr-atul-got-first-place-in-technical-research-paper-writing-pauri-news-c-51-1-pri1001-113073-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: डॉ. अतुल बमराड़ा को तकनीकी शोध पत्र लेखन में पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: डॉ. अतुल बमराड़ा को तकनीकी शोध पत्र लेखन में पहला स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 02 Feb 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक में प्रतिभाग करने वाले राप्रावि चौरखाल के बच्चे।- स्कूल।
Link Copied
पौड़ी। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से जनवरी में एआई के सुरक्षित उपयोग विषय पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जनपद के राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौंरखाल ने सफलता हासिल की है। प्रतियोगिता में विद्यालय के शिक्षक डॉ. अतुल बमराड़ा ने तकनीकी शोध पत्र लेखन श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया व विद्यालय की टीम ने नाट्यकला प्रतियोगिता के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक में शीर्ष स्थान हासिल किया। डॉ. अतुल बमराड़ा ने बताया कि उन्होंने अपने शोध पत्र में एआई के तकनीकी उपयोग, उससे जुड़ी सुरक्षा चुनौतियों और डिजिटल साक्षरता के महत्व को प्रस्तुत किया। वहीं, विद्यालय की टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एआई के सुरक्षित उपयोग, साइबर सुरक्षा और डिजिटल सतर्कता से जुड़े संदेश को रचनात्मक और सरल तरीके से आमजन तक पहुंचाया। डॉ. अतुल बमराड़ा और राप्रावि चौंरखाल की टीम को मंत्रालय की ओर से प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नंदा रावत ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस सम्मान से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले और राज्य में सरकारी शिक्षा संस्थानों की प्रतिष्ठा बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।