फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Dr. Akshat received Young Scientist Award

डॉ. अक्षत को मिला युवा वैज्ञानिक पुरस्कार

Mon, 18 Oct 2021 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Dr. Akshat received Young Scientist Award
डॉ. अक्षत उनियाल। - फोटो : SHRINAGAR
एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विवि के सूक्ष्म जैविकी (माइक्रोबायोलॉजी) विभाग के शिक्षक डॉ. अक्षत उनियाल को युवा वैज्ञानिक सम्मान 2021 से नवाजा गया है। उनको यह सम्मान सतत कृषि विकास एवं कृषि सूक्ष्म जैविकी क्षेत्र मेें उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला है। एग्रीकल्चर एंड एनवायरमेंटल डेवलपमेंट टेक्नोलॉजी सोसाइटी भारत, सॉयल एंड वाटर रिसर्च इंस्टीट्यूट ईरान, मलयेशिया विश्वविद्यालय, चीन, कोर्टिवा यूएसए ने संयुक्त रूप से देहरादून में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया। इसमें खाद्य सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास थीम में डॉ. अक्षत उनियाल को युवा वैज्ञानिक सम्मान मिला। सम्मेलन में डॉ. उनियाल ने कंपोस्ट सिस्टम-ए प्रोग्रामिंग एग्रीकल्चरल प्रेक्टिस फॉर सस्टेनेबिलिटी ऑफ एग्रो इकोसिस्टम पर प्रस्तुतिकरण दिया। सम्मलेन में देश-विदेश के डेढ़ हजार से अधिक वैज्ञानिकों एवं शोधार्थियों ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed