फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Doctor's residence will be built in sub district hospital

उप जिला अस्पताल में बनेंगे चिकित्सक आवास

Sat, 17 Jul 2021 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Doctor's residence will be built in sub district hospital
प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, उच्च शिक्षा और सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का कहना है कि राजकीय उप जिला अस्पताल श्रीनगर में चिकित्सकों के आवास संबंधी दिक्कत दूर हो जाएगी। पीडब्लूडी को आवास बनाने के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के लिए बजट की कोई कमी नहीं होगी। यहां सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाया जाएगा। इसके लिए अलग से 44 पद स्वीकृत किए गए हैं। प्रदेश के तीनों मेडिकल कॉलेज (श्रीनगर, हल्द्वानी एवं देहरादून) में एमआरआई मशीन स्थापित करने की कवायद शुरू हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया है कि इसी साल अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया जाएगा। पिथौरागढ़ व हरिद्वार मेडिकल कॉलेज का दो माह में भूमि पूजन किया जाएगा। प्रदेश सरकार का फोकस स्वास्थ्य सेवाओं को चुस्त-दुरुस्त करने पर है। सरकार जनता को आश्वस्त करती है कि किसी भी नागरिक को स्वास्थ्य क्षेत्र में कोई दिक्कत नहीं होगी। इससे पहले यहां एक वेडिंग प्वाइंट में डॉ. रावत का अभिनंदन किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली ने सैनिक प्रकोष्ठ की ओर से स्वीत स्थित सीएसडी में पूर्व सैनिकों के लिए टिन शेड निर्माण की मांग की। उसे मंत्री ने मंजूरी देते हुए कहा कि वह स्वयं स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed