{"_id":"61ae149361e68c5f1438dc1c","slug":"dm-stopped-the-salary-of-two-officers-due-to-less-progress-in-the-district-plan-pauri-news-drn3979974196","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला योजना में कम प्रगति पर डीएम ने दो अधिकारियों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला योजना में कम प्रगति पर डीएम ने दो अधिकारियों का वेतन रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम विजय कुमार जोगदंडे ने सोमवार को जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान जिला योजना में कम प्रगति पर डीएम ने राजकीय सिंचाई खंड दुगड्डा के अधिशासी अभियंता व जिला समाज कल्याण अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। डीएम ने बीस सूत्रीय कार्यक्रम में डी श्रेणी में आने पर पीएमजीएसवाई श्रीनगर, राजकीय सिंचाई श्रीनगर, समाज कल्याण विभाग पौड़ी के साथ ही नगर पालिका श्रीनगर के अधिशासी अधिकारी, ईओ दुगड्डा, स्वर्गाश्रम जौंक, सतपुली और सहायक नगर आयुक्त कोटद्वार का स्पष्टीकरण तलब किया।
विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि अधिकारी गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों में प्रगति लाएं। जिला योजना के कार्यों को 30 दिसंबर तक पूरा किया जाए। डीएम ने सीडीओ से कम प्रगति वाले विभागों की समीक्षा बैठक लेने के निर्देश दिए। कहा कि अगले सप्ताह कम प्रगति वालों विभागों की अलग से समीक्षा बैठक ली जाएगी। मुख्य उद्यान अधिकारी को खिर्सू व पौड़ी में एक सप्ताह में कीवी के पौधरोपण के निर्देश दिए। खेल अधिकारी को छात्रावास की खराब स्थिति पर फटकार लगाते हुए जल्द मरम्मतीकरण कार्य कराने के लिए कहा। उन्होंने डीएफओ को नए पौधों को संरक्षित कर उपयोग में लाने के लिए कहा। इस अवसर पर डीएफओ मुकेश कुमार, सीटीओ लखेंद्र गौंथियाल, डीएचओ डा. नरेंद्र कुमार, डीईओ बेसिक कुंवर सिंह रावत, ईई अरुण कुमार पाण्डे, ईओ श्रीनगर आरपी नैथानी, ईओ पौड़ी प्रदीप बिष्ट, परियोजना अधिकारी उरेडा शिव सिंह मेहरा आदि मौजूद रहे।