फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   DM found CHC Thalisain abandoned at night

Pauri News: डीएम को रात में लावारिस हालात में मिला सीएचसी थलीसैंण

Tue, 01 Oct 2024 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
DM found CHC Thalisain abandoned at night
पौड़ी। जिलाधिकारी पौड़ी डॉ. आशीष चौहान ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थलीसैण का औचक रात्रि निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल लावारिस हालात में मिला। अस्पताल में रात्रि ड्यूटी पर कोई कर्मचारी तैनात नहीं था। मेडिकल वेस्ट बेतरतीब फैला हुआ था और कमरों में ताले नहीं लगे थे। डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा के प्रति सीएचसी थलीसैंण में गंभीर लापरवाही सामने आई है। प्रकरण में सीएमओ को तलब किया है। लापरवाही करने वालों के खिलाफ जल्द कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

जनपद के सीमावर्ती विकास खंड थलीसैंण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। जो क्षेत्र के दो दर्जन गांवों की आबादी की स्वास्थ्य सुविधा का मुख्य आधार है। डीएम ने सीएचसी थलीसैंण का औचक रात्रि निरीक्षण किया। जहां चिकित्सा व्यवस्था के प्रति उदासीनता सामने आई हैं। डीएम ने बताया कि निरीक्षण के लिए जब थलीसैंण सीएचसी के मुख्य प्रवेश द्वार पर पहुंचे, तो सभी वार्ड व चिकित्साधिकारी कक्ष बंद पाए गए। वार्ड में उपयोग में लाए गए इंजेक्शन के साथ ही मेडिकल वेस्ट सामग्री कूड़ादान में बेतरतीब ढंग से फेंकी हुई थी। अस्पताल कार्मिकों द्वारा अस्पताल में सभी लेखन सामग्री, ओपीडी पंजिका, उपकरण खुले पड़े थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 108 सेवा वाहन अस्पताल गेट के पास खडा था, लेकिन उसमें कोई भी कर्मचारी व वाहन चालक नहीं मिला। रात्रिकाल में किसी गंभीर रूप से बीमार मरीज का उपचार करने को किसी भी चिकित्सा कर्मी का उपस्थित न होना बहुत ही बड़ी लापरवाही है। अस्पताल में कोई सुरक्षा कर्मी तैनात नहीं था। अस्पताल में महत्वपूर्ण उपकरण, दवाइयां, दस्तावेज, सार्वजनिक व विभागीय परिसंपत्ति को लावारिस छोड़ा गया है। जिसके चोरी होने या क्षति पहुंचाए जाने की ऐसे में पूरी आशंका है। डीएम ने कहा, अस्पताल में सुरक्षा कर्मी, वार्ड बॉय, फार्मासिस्ट व डाक्टर की तैनाती अनिवार्य है। निरीक्षण में मिली लापरवाही पर सीएमओ पौड़ी को बुधवार को तलब किया गया है। उनसे अस्पताल की अव्यवस्थाओं के प्रति स्पष्टीकरण लिया जाएगा। चिकित्सा सेवा के प्रति लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ जल्द ही कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed