{"_id":"61aa20165287a449883d5cd4","slug":"divyang-kanta-and-vineet-honored-pauri-news-drn397731223","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग कांता व विनीत को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग कांता व विनीत को किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जिले के दो दिव्यांगों को डीएम विजय कुमार जोगदंडे ने सम्मानित किया। समाज कल्याण विभाग की ओर से चयनित एक दिव्यांग को स्वत: रोजगार और दूसरे को दक्ष दिव्यांग कर्मचारी की श्रेणी में सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में डीएम विजय कुमार जोगदंडे ने समाज कल्याण विभाग की ओर से चयनित स्वत: रोजगार श्रेणी में दिव्यांग कांता प्रसाद और दक्ष दिव्यांग की श्रेणी में विनीत पंवार को सम्मानित किया। डीएम जोगदंडे ने कहा कि कोई भी व्यक्ति शरीर से दिव्यांग हो सकता है, लेकिन वह कभी भी हृदय से कमजोर नहीं होना चाहिए। कांता प्रसाद मुख्यालय में दुकान चला स्वयं व परिवार की आजीविका चलाते हैं। दक्ष दिव्यांग कर्मचारी विनीत पंवार बाल विकास परियोजना में सेवारत हैं। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद उनियाल, सहायक समाज कल्याण अधिकारी अनिल सेमवाल, सहायक प्रबंधक बहुउद्देश्यीय वित्त विकास निगम जयदीप भारद्वाज, अंकित मुंडेपी, हेल्प फाउंडेशन से दिनेश बिष्ट, रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। में 1-1 फीसदी आरक्षण शामिल है।