फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   District Pauri gave five CMs, no one could complete their tenure

जनपद पौड़ी ने दिए पांच सीएम, कोई नहीं कर पाया कार्यकाल पूरा

Sun, 04 Jul 2021 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
District Pauri gave five CMs, no one could complete their tenure
जनपद पौड़ी ने उत्तराखंड को पांच मुख्यमंत्री दिए, लेकिन कोई भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पांचों पूर्व मुख्यमंत्रियों में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री का पदभार संभाला। इसके बाद बीसी खंडूड़ी, डा. रमेश पोखरियाल निशंक व विजय बहुगुणा ने मुख्यमंत्री का दायित्व निभाया। निवर्तमान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड में सबसे कम समय के लिए सीएम पद की जिम्मेदारी संभाली।
विज्ञापन

जनपद पौड़ी ने पांच मुख्यमंत्री दिए हैं। इनमें सबसे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी ने दो बार मुख्यमंत्री का पदभार संभाला। जनरल खंडूड़ी 8 मार्च 2007 से 23 जून 2009 और 11 सितंबर 2011 से 13 मार्च 2012 तक मुख्यमंत्री रहे। पूर्व सीएम खंडूड़ी पौड़ी ब्लाक के राधा बल्लभपुरम के मूल निवासी हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने 24 जून 2009 से 10 सितंबर 2011 तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली। डा. निशंक जिले के विकास खंड पाबौ के पिनानी गांव के रहने वाले हैं। विकास खंड खिर्सू स्थित ग्राम पंचायत देवलगढ़ के बुघाणी गांव के मूल निवासी विजय बहुगुणा 14 मार्च 2012 से 31 जनवरी 2014 तक मुख्यमंत्री रहे। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत खैरासैण गांव के रहने वाले हैं। त्रिवेंद्र 18 मार्च 2017 से 09 मार्च 2021 तक मुख्यमंत्री रहे। जबकि निवर्तमान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत प्रदेश में सबसे कम समय के लिए सीएम पद की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं। वे 10 मार्च 2021 से 4 जुलाई 2021 तक मुख्यमंत्री रहे। तीरथ जिले के विकास खंड कल्जीखाल के सीरों गांव के रहने वाले हैं। वे गढ़वाल सीट से सांसद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed