फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   District Magistrate listened to villagers' problems in Kandakhal village, Jayharikhal.

Pauri News: डीएम ने जयहरीखाल के कांडाखाल गांव में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Mon, 10 Nov 2025 07:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 07:28 PM IST
विज्ञापन
District Magistrate listened to villagers' problems in Kandakhal village, Jayharikhal.
जयहरीखाल के काण्डाखाल गांव में जनता की समस्याएं सुनती डीएम गढ़वाल। संवाद
डीएम ने जयहरीखाल के कांडाखाल गांव में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
विज्ञापन

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने दिए समस्याओं के निस्तारण के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

डीएम ने जयहरीखाल के कांडाखाल गांव में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं


सतपुली/कोटद्वार। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने विकासखंड जयहरीखाल की कौड़ियां पट्टी क्षेत्रांतर्गत काण्डाखाल गांव में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।

सोमवार को सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में डीएम ने ग्राम पंचायत काण्डा मल्ला की सड़क समस्या पर लोनिवि लैंसडौन एवं राजस्व अधिकारियों को सतपुली–काण्डाखाल–सिसल्डी ग्राम पंचायत मोटर मार्ग का संयुक्त रूप से सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए। इस दौरान काण्डा तल्ला की भूमा देवी ने अपने जीर्ण-शीर्ण आवासीय भवन की समस्या बताई। जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी को उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु प्रस्तावित सूची में शामिल करने के निर्देश दिए। गांव की महिलाओं से उनकी आजीविका को लेकर चर्चा की गई। डीएम ने ग्राम पंचायत के विकास कार्यों को मनरेगा योजनाओं में प्रस्तावित करने को कहा। डीएम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपकेंद्र काण्डाखाल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आपात स्थिति में तत्काल उपचार के लिए जीवनरक्षक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता हर समय सुनिश्चित रखने को कहा।
विज्ञापन


डीएम ने मातृ और शिशु स्वास्थ्य को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए शिशु-मातृ मृत्यु दर को कम करने, संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित करने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने, एएनएम को क्षेत्र में भ्रमण कर गर्भवती महिलाओं से संवाद बनाए रखने, गर्भवती महिलाओं की सतत निगरानी करने, समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक परामर्श देने के निर्देश दिए। ग्रामीणों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिर भवन का मरम्मत कार्य शीघ्र कराने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर जिला पंचायतराज अधिकारी जितेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी जयहरीखाल रवि सैनी, ग्राम प्रधान संजू देवी, पूर्व प्रधान सुरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




.

फोटो समाचार



जारी

चंद्रमोहन शुक्ला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed