फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   District Bar Association elections: Nine candidates filed their nominations.

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव : नौ प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

Sat, 18 Oct 2025 04:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 04:09 PM IST
विज्ञापन
District Bar Association elections: Nine candidates filed their nominations.
पौड़ी। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई है। छह पदों पर नौ प्रत्याशियों ने नामांकनपत्र दाखिल किया है। अध्यक्ष पद पर सबसे ज्यादा तीन, उपाध्यक्ष पद पर दो और अन्य पदों पर एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन किया है। नामांकन पत्रों की 24 अक्तूबर को जांच होगी। मुख्य चुनाव अधिकारी दिनेश चंद्र गैरोला ने बताया कि जिला अधिवक्ता संघ में अध्यक्ष पद पर अनुसूया प्रसाद उनिाल, टीका प्रसाद उपाध्याय व राजेंद्र नेगी, उपाध्यक्ष पद पर लक्ष्मी रावत व कुसुम नेगी ने नामांकन किया है। सचिव पद पर गजेंद्र सिंह रावत, सह-सचिव पद पर स्वप्निल रतूड़ी, कोषाध्यक्ष पद पर अभिषेक सजवाण और पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर विमल अणथ्वाल ने किया है। नामांकन पत्रों की जांच 24 अक्तूबर को की जाएगी। प्रत्याशी 25 अक्तूबर को नाम वापस ले सकते हैं। 27 अक्तूबर को मतदान, मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed