{"_id":"671a83ef68258bd6d402a4e1","slug":"district-administration-pauri-publicly-posted-the-list-of-10-big-defaulters-pauri-news-c-5-1-gkp1010-532812-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: जिला प्रशासन पौड़ी ने सार्वजनिक चस्पा की 10 बड़े बकायेदारों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: जिला प्रशासन पौड़ी ने सार्वजनिक चस्पा की 10 बड़े बकायेदारों की सूची
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला प्रशासन पौड़ी ने जनपद के 10 बड़े बकायेदारों की सूची सार्वजनिक रूप से चस्पा कर दी है। जिन पर तीन करोड़ से अधिक की देनदारी है। इनमें सबसे बड़ी देनदार 1.41 करोड़ की है। जबकि सबसे कम 7.65 लाख का कर्जदार है। बकायेदारों में खनन रॉयल्टी जमा नहीं करने, सेल टैक्स नहीं भरने, शराब की दुकान का अधिभार नहीं देने वाले 2-2, बैंक कर्ज नहीं लौटाने वाले 3 व पौड़ी में पार्किंग का किराया नहीं भरने वाला एक बकायेदार शामिल है।
जिला मुख्यालय पौड़ी में डीएम कार्यालय परिसर में जिला प्रशासन ने इस वर्ष के 10 बड़े बकायेदारों की सूची सार्वजनिक चस्पा कर दी है। इन बकायेदारों पर 3 करोड़ 39 लाख 4 हजार 694 रुपये का बकाया है। डीएम पौड़ी डाॅ. आशीष चौहान ने बताया कि आबकारी देय के तहत जिले में कोटद्वार की एक महिला अनुज्ञापी द्वारा शराब की दुकान का अधिभार जमा नहीं करने वाली सबसे बड़ी बकायेदार है। जिस पर एक करोड़ 41 लाख 74 हजार 387 रुपये का बकाया है।
आबकारी देय में पौड़ी के सर्किट हाउस का एक व्यक्ति है, जिस पर 50 लाख 61 हजार 487 रुपये का बकाया है। बताया कि खनन की रॉयल्टी जमा नहीं करने वालो में चमोलीसैंण सतपुली के एक व्यक्ति पर 52 लाख 22 हजार 590 और दूसरे कुल्हाड़ निवासी पर 29 लाख 11 हजार 652 रुपये की देनदारी है। कहा वाणिज्य कर जमा नहीं करने वाला पहला जशोधरपुर कोटद्वार में एक कंपनी मालिक पर 18 लाख, 35 हजार 906 रुपये और दूसरे कोट गांव निवासी व्यक्ति पर 11 लाख 41 हजार का बकाया है।
विज्ञापन
बैंक ऋण जमा करने पर कोताही बरतने वालों में पहले गोला बाजार श्रीनगर वाले पर 8 लाख 38 हजार, दूसरे कमलेश्वर श्रीनगर निवासी पर 7 लाख 65 हजार, तीसरे मालवीय उद्यान बद्रीनाथ रोड कोटद्वार निवासी पर 10 लाख 60 हजार का कर्जा है। जबकि नगर पालिका पौड़ी की पार्किंग का किराया जमा नहीं करने वाले पर 9 लाख 14 हजार 672 रुपये की देनदारी है।
उन्होंने बताया कि संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को अमीनों के माध्यम से जल्द बकाये की वसूली किए जाने के निर्देश दे दिए गए हैं। डाॅ. चौहान ने बताया कि बकाया लौटाने में हीलाहवाली बरतने वालों के खिलाफ संपत्ति कुर्क किए जाने की कार्रवाई अमल में लाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।