फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Disaster rescue teams will be ready at panchayat level: Dr. Dhan Singh

पंचायत स्तर पर तैयार होंगी आपदा रेस्क्यू टीमें : डा. धन सिंह

Sat, 20 Mar 2021 11:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Disaster rescue teams will be ready at panchayat level: Dr. Dhan Singh
आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर आपदा नियंत्रण एवं त्वरित रेस्क्यू अभियान के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। पंचायत स्तर पर आपदा रेस्क्यू टीमें तैयार की जा रही हैं जो उपकरणों से लैस होंगी और आपात स्थिति में कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि राजस्व पुलिस और पुलिस को उपकरणों से लैस बाइक दी जाएंगी। एसडीएम आरएफ श्रीनगर की शाखा को जलाशय और नदियों में रेस्क्यू के लिए दो मोटर बोट भी दी जाएंगी।
विज्ञापन

प्रदेश के आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री की जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली बार डा. धन सिंह रावत ने जिला स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि कोविड काल में अधिगृहीत किए गए होटलों, वाहनों व अन्य किसी भी देनदारियों का तीन दिनों में भुगतान किया जाए। डा. रावत ने जिले के सभी अस्पतालों को आधुनिक उपकरणों से लैस करने के लिए सीएमओ को उपकरणों की मांग के प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। कहा कि ग्राम स्तर के अस्पतालों को प्राथमिकता के आधार पर एक्सरे मशीन सहित उपकरण, बेड व अन्य सुविधाएं दी जाएं। मेडिकल कालेज श्रीनगर के प्राचार्य को उपकरण एवं कार्यों की मांग के प्रस्ताव जल्द डीएम को भेजने के निर्देश दिए। कहा कि महिला मंगल दल, युवक मंगल दल व प्रतिनिधियों को आपदा प्रबंधन के तहत रेस्क्यू कार्य का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पंचायत स्तर पर आपदा किट दी जाएगी। लोनिवि अधिकारियों को आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त पुलों के निर्माण, सीईओ को विद्यालय भवनों की मरम्मत के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम डा. एसके बरनवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, जिलाध्यक्ष भाजपा संपत सिंह रावत, सीडीओ आशीष भट्टगाईं, डीसीबी अध्यक्ष नरेंद्र रावत, एसडीएम एसएस राणा, डीडीओ वेदप्रकाश, प्राचार्य मेडिकल कालेज सीएमएस रावत, सीएमओ डा. मनोज शर्मा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी दिपेश काला, सीईओ मदन सिंह रावत, डीपीआरओ एमएम खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed