Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Director of NIT Prof. Awasthi becomes Vice Chancellor of SPU Mandi

Pauri News: एनआईटी के निदेशक प्रो. अवस्थी बने एसपीयू मंडी के कुलपति

Fri, 09 Feb 2024 05:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 05:11 PM IST
विज्ञापन
Director of NIT Prof. Awasthi becomes Vice Chancellor of SPU Mandi
9 फरवरी 2022 से एनआईटी उत्तराखंड के निदेशक पद पर कार्यरत हैं प्रो. अवस्थी
विज्ञापन

श्रीनगर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान उत्तराखंड श्रीनगर के निदेशक प्रो. ललित कुमार अवस्थी सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी हिमाचल प्रदेश के के कुलपति नियुक्त हुए हैं। बृहस्पतिवार को उनकी नियुक्ति संबंधी आदेश हुए हैं। वे पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि तक बतौर कुलपति नियुक्त रहेंगे।
प्रो. अवस्थी ने 9 फरवरी 2022 को एनआईटी उत्तराखंड श्रीनगर के निदेशक का कार्यभार ग्रहण किया था। ठीक दो साल बाद उनकी नियुक्ति हिमाचल प्रदेश के सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के लिए हुआ है। दो वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने यहां एनआईटी के श्रीनगर परिसर में अवस्थापना विकास के कार्यों को बढ़ाने व एनआईटी के शैक्षणिक स्तर को और बेहतर बनाने का कार्य किया है।
विज्ञापन

एनआईटी के श्रीनगर परिसर में प्रथम चरण में करीब 23 करोड़ के बजट से छात्रों के लिए हॉस्टल व अन्य निर्माण कार्य कराए व द्वितीय चरण में करीब 35 करोड़ की लागत से निदेशक भवन, डीन भवन, क्लॉस रूम आदि का कार्य जारी है। एनआईटी के सुमाड़ी कैंपस के निर्माण के लिए आ रही वित्तीय दिक्कतों को दूर कर 650 करोड़ का बजट स्वीकृत कराने व टेंडर की प्रक्रिया पूरी करने का कार्य भी पूरा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब एनआईटी कैंपस निर्माण के दायरे में आ रही करीब पांच एकड़ जमीन के एनआईटी के नाम के हस्तांतरण की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। प्रो. अवस्थी ने बताया कि बृहस्पतिवार को वे इस संदर्भ में राजस्व सचिव से मिले हैं। कहा कि उक्त जमीन तकनीकी शिक्षा विभाग को हस्तांतरित हो गई है, जहां से इसका हस्तांतरण एनआईटी के नाम होना है। जल्द ही यह प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि उनका प्रयास है कि यह प्रक्रिया पूरी कराने के बाद ही वे सरदार पटेल विवि में कुलपति पद पर पदभार ग्रहण करेंगे।


प्रशासनिक अनुभव रखते हैं प्रो. अवस्थी

श्रीनगर। प्रो. एलके अवस्थी के पास बेहतर अकादमिक एवं प्रशासनिक अनुभव है। वह जिला मंडी के सुंदरनगर पुराना बाजार के मूल निवासी हैं। वर्ष 2003 में आईआईटी रुड़की से पीएचडी करने के बाद कई संस्थानों में उन्होंने अकादमिक सेवाएं दी, जबकि 2012 से स्टेट इंस्टीट्यूट इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी प्रगतिनगर शिमला से अपनी प्रशासनिक सेवाएं बतौर निदेशक शुरू की। इसके बाद उन्होंने 2016-21 तक एनआईटी जालंधर पंजाब के निदेशक के रूप में पांच साल की सेवाएं दी। साथ ही वह फरवरी 2022 तक एनआईटी हमीरपुर में कार्यवाहक निदेशक रहे। उसके बाद 9 फरवरी 2022 से एनआईटी उत्तराखंड श्रीनगर में बतौर निदेशक कार्यरत हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed