जसकोट-घुड़दौड़ी मोटर मार्ग पर सफर करना हुआ मुश्किल
सार
मार्ग की दशा सुधरने से घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों और अध्यापकों के साथ ही स्थानीय लोगों की राह आसान हो जाएगी।वर्ष 2008-09 में ग्रामीणों की मांग पर श्रीनगर-देलचौरी मोटर मार्ग से विधायक निधि से जसकोट गांव तक दो किलोमीटर सड़क बनाई गई थी। ग्रामीणों के अनुरोध पर लोनिवि पौड़ी ने इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी के समीप से वर्ष 2014 में छह किमी मोटर मार्ग का निर्माण किया लेकिन यह दोनों मार्ग आपस में लिंक नहीं होने से ग्रामीणों को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।प्रधान जसकोट रविंद्र कुमार व प्रधान पणया संजय कैलवाल ने बताया कि इसी वर्ष लोनिवि ने दोनों मोटर मार्गों को लिंक कर दिया है जिससे अब इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी से श्रीनगर की दूरी करीब 28 किमी रह गई है जबकि घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज से श्रीनगर पहुंचने के लिए ग्रामीणों को करीब 42 किमी का सफर तय करना पड़ता था। - डीसी नौटियाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग पौड़ी।
विज्ञापन