फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Department engaged in making the highway pothole free

Pauri News: राजमार्ग को गड्ढा मुक्त करने में जुटा विभाग

Mon, 30 Dec 2024 11:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Department engaged in making the highway pothole free

विज्ञापन
श्रीनगर। एनएच लोनिवि, नगर क्षेत्र में पौड़ी चुंगी से लेकर स्वीत तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़े गड्ढों की मरम्मत के लिए जुट गया है। सोमवार दोपहर तक राजमार्ग पर मौजूद कई गड्ढों को विभाग की ओर से भरा गया। हालांकि गड्ढों को भरने के लिए उपयोग की गई सामाग्री की गुणवत्ता पर लोगों ने सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच लोनिवि की ओर से गड्ढों को भरने में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है, एक बारिश होते ही मार्ग पर वापस गड्ढे बन जाएंगे। कहा कि बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भरने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतें आती हैं। कई जगहों पर सीवर लाइन के मैनहोल के चेंबर भी धंस रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। उन्होंने विभाग से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। विभाग के सहायक अभियंता मो. तहसीन ने कहा कि राजमार्ग पर जो गड्ढे पड़े हुए हैं उनको भरा जा रहा है, कहा गुणवत्ता युक्त सामग्री को उपयोग में लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed