{"_id":"62b48648b23a343d3804a856","slug":"demand-to-give-land-to-the-villager-in-lieu-of-the-acquired-land-shrinagar-news-drn4153636135","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिग्रहित भूमि के बदले ग्रामीण को भूमि देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिग्रहित भूमि के बदले ग्रामीण को भूमि देने की मांग
विज्ञापन
गढ़वाल विवि के थापली चौरास के ग्रामीण की 10 नाली भूमि वर्ष 2004 में अधिग्रहित की गई थी, लेकिन ग्रामीण आजतक उसके बदले भूमि नहीं मिली है। इससे ग्रामीण भूमिहीन हो गया है। डा. भीमराव आंबेडकर समिति कीर्तिनगर ने राजस्व मंत्री को ज्ञापन भेजकर व्यक्ति को भूमि देने की मांग की है।
समिति के अध्यक्ष गंम्मा सिंह ने ज्ञापन में बताया कि कीर्तिनगर के ग्राम थापली चौरास के किशोरी लाल की 10 नाली भूमि गढ़वाल विवि के चौरास परिसर के लिए अधिग्रहित की गई थी। इस दौरान उन्हें भूमि के बदले भूमि दिए जाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन एक वर्ष बाद जब कार्रवाई नहीं हुई तो किशोरी लाल को वर्ष 2006 में भूख हड़ताल पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा।
तब तत्कालीन एसडीएम, तहसीलदार और गढ़वाल विवि के कुलसचिव ने एक माह के अंदर भूमि तलाश कर उन्हें पट्टा दिए जाने का आश्वासन दिया, लेकिन तब से 18 वर्ष बीत जाने पर भी प्रभावित को भूमि आवंटन नहीं की गई है। समिति ने एक माह के अंदर किशोरी लाल को भूमि आवंटन नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।