फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Demand for paramilitary welfare board in the district on the lines of soldiers

Pauri News: सैनिक की तर्ज पर जिले में अर्द्धसैनिक कल्याण बोर्ड की मांग

Mon, 30 Dec 2024 11:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Demand for paramilitary welfare board in the district on the lines of soldiers

विज्ञापन
श्रीनगर। केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र एसएसबी में पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन की बैठक डीआईजी सुभाषचंद्र नेगी की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर जनपद पौड़ी, रुद्रप्रयाग, तहसील कीर्तिनगर, देवप्रयाग व घनसाली से बड़ी संख्या में अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त सदस्यों, दिव्यांगों और उनके आश्रितों ने प्रतिभाग कर समस्याओं पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि श्रीनगर में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मी और उनके परिवार निवास करते हैं। लेकिन यहां पर सीजीएचएस की सुविधा नहीं है। जिससे उन्हें समस्या से जूझना पड़ता है। कर्मियों ने प्रत्येक जिले में सैनिक कल्याण बोर्ड की तर्ज पर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बोर्ड का कार्यालय खोलने, जिन कर्मचारियाें ने अपनी घरेलू परिस्थिति के कारण पांच साल या इससे भी ज्यादा सेवा देने के पश्चात डिस्चार्ज लिया है उन्हें मिलिट्री सर्विस पे की तर्ज पर पैरामिलिट्री सर्विस पे लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अर्द्धसैनिक बलाें ने पुरानी पेंशन लागू करने, अर्द्धसैनिक बलों के बच्चों के लिए स्कूल खोलने, सेवानिवृत्त जवानों को एक्समैन का दर्जा देने और सेवा के दौरान जान गंवाने वाले अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग की है। इस मौके पर संगठन के महासचिव कीर्ति सिंह कैंतुरा, चंदन सिंह चौहान, सते सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह चौहान, दान सिंह कंडारी व केशवानंद बहुगुणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed