फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Demand for getting interest free loan

होटल कारोबारियों को ब्याज मुक्त ऋण दिलवाने की मांग

Thu, 23 Jul 2020 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Demand for getting interest free loan
श्रीनगर। विभिन्न संगठनों ने क्षेत्र भ्रमण में आए गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत को ज्ञापनों के पुलिंदे सौंपे।
विज्ञापन

श्रीनगर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अप्पल रतूड़ी, विजय गैरोला व नरेश नौटियाल ने सांसद से मुलाकात करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले पांच माह से आमदनी शून्य है। वहीं होटल कारोबारियों को बिजली-पानी के भारी भरकम बिल और बैंक किश्त देनी है। चार धाम यात्रा के दो माह से वे साल भर के लायक कमाते थे, जो इस साल ठप हो गई।

उन्होंने एक साल तक बिजली-पानी के बिल माफ करने, लोन का एक साल तक ब्याज माफ करने, ब्याजमुक्त लोन दिलवाने और होटल कारोबारियों व कर्मचारियों का बीमा करवाने की मांग की। क्षेत्र पंचायत सदस्य सांक्रो डॉ. प्रताप भंडारी ने ज्ञापन सौंपते हुए श्रीनगर जल विद्युत परियोजना कंपनी की शिकायत की। उन्होंने कहा कि कंपनी ने जमीन के बदले 30 सालों तक पक्की नौकरी, पक्की सड़कें, अंग्रेजी माध्यम का स्कूल, अस्पताल, ग्रीन बेल्ट व स्ट्रीट लाइट आदि की बात कही थी, लेकिन ये वादे पूरे नहीं हुए हैं। कंपनी ने नौकरी पर रखे 200 लोगों को हटा दिया। लॉकडाउन में वेतन एक तिहाई कर दिया। भंडारी ने सांसद से हस्तक्षेप कर प्रभावितों को न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed