फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Dehradun property dealer dies under suspicious circumstances

Pauri News: संदिग्ध परिस्थितियों में देहरादून के प्रोपर्टी डीलर की मौत

Mon, 18 Mar 2024 06:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 18 Mar 2024 06:51 PM IST
विज्ञापन
Dehradun property dealer dies under suspicious circumstances
पौड़ी। राजस्व क्षेत्र सबदरखाल के धमुंड गांव में एक घर में देहरादून का एक प्रोपर्टी डीलर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। वह अपने दोस्तों के साथ यहां घूमने आया था।
विज्ञापन

पौड़ी कोतवाली के कोतवाल नंद किशोर भट्ट ने बताया कि सोमवार सुबह सूचना मिली कि सबदरखाल के धमुंड गांव के एक घर में व्यक्ति की मौत हो गई। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले आई। जब उसके दोस्तों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वे लोग देहरादून से यहां घूमने के लिए आए थे। रात को खाना खाने के बाद वे सो गए। सुबह उठे तो अनीश थापा (45) पुत्र राज बहादुर थापा निवासी अपर कोलहू पानी, नंदा की चौकी प्रेमनगर, देहरादून बेड पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला। बताया कि प्रथमदृष्टया लग रहा है कि व्यक्ति की मौत हार्टअटैक से हुई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। अनीश प्रोपर्टी डीलर का काम करता था। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed