फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Defense Minister should apologize to the people of Peethsain: Godiyal

पीठसैंण की जनता से रक्षामंत्री मांगे मांफी : गोदियाल

Wed, 29 Sep 2021 09:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
Defense Minister should apologize to the people of Peethsain: Godiyal
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा सरकार पर झूठी घोषणा कर राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पूर्व रक्षामंत्री ने पीठसैंण में सैनिक स्कूल खोलने की घोषणा की थी जो अब तक पूरी नहीं हो पाई है। इसके लिए उन्हें पहले जनता से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही अब पहली अक्तूबर को पेशावर कांड के महानायक वीरचंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर पहुंच रहे रक्षामंत्री को ऐसी घोषणा करनी चाहिए जो तीन माह में पूरी हो सके।
विज्ञापन

बुधवार को जीएमवीएन मे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि 23 अप्रैल वर्ष 2017 में तत्कालीन रक्षामंत्री स्व. मनोहर पर्रिकर पीठसैंण पहुंचे थे। उन्होंने यहां सैनिक स्कूल खोलने की घोषणा की थी लेकिन अब तक इस पर ध्यान नहीं दिया। अब फिर एक अक्तूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पीठसैंण आ रहे हैं। उन्हें सबसे पहले यहां पहुंचकर जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने नगर निगम के सवाल पर कहा कि श्रीनगर क्षेत्र के विकास के लिए 1980 में महायोजना तैयार की गई थी। इसकी अधिसूचना 22 जनवरी 1982 को जारी हुई। इस महायोजना में नगर समेत आसपास के गांवों के अलावा जनपद टिहरी की नगरपंचायत कीर्तिनगर और चौरास के गांवों को शामिल किया गया था। वर्ष 2015 में कांग्रेस सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी क्षेत्र के 20 गांवों को शामिल कर महानगर की घोषणा की थी। इस पर कुछ गांवों ने विरोध किया था। उन्होंने सरकार और क्षेत्रीय विधायक डॉ. धन सिंह रावत को एक माह के अंदर नगर निगम के चुनाव करवाने की चुनौती दी है। इस मौके पर भूपेंद्र पुंडीर, वीरेंद्र सिंह नेगी, उम्मेद सिंह मेहरा, लाल सिंह नेगी, अंकित रावत, नरेंद्र प्रताप पुंडीर, मीना रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed